google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: जलगांव ट्रेन हादसा : कैसे चला पता, कितना खौफनाक था मंजर - वहां सबसे पहले पहुंचे गांववालों ने बताया

best

Wednesday, January 22, 2025

जलगांव ट्रेन हादसा : कैसे चला पता, कितना खौफनाक था मंजर - वहां सबसे पहले पहुंचे गांववालों ने बताया

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह फैलने के बाद कुछ यात्री पटरी से उतर गए. इसके बाद वे पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. रेल हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और रेलवे ट्रैक के आसपास कई शव पड़े हुए थे. इस भयावह मंजर के बारे में NDTV ने घटनास्थल के पास के गांव के लोगों से बातचीत की. गांववासियों ने हादसे की भयावहता को देखा.

बड़गांव के एक स्थानीय ने बताया कि शाम 4:30 बजे गाड़ी खड़ी थी और घटनास्थल पर शोर मचने लगा. इस बीच लोग ट्रेन से कूदने लगे. घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मंत्री गिरीश महाजन को घटना की जानकारी दी गई.

वहीं, एक और स्थानीय ने बताया कि प्रशासन ने पहले घायलों को अस्पताल भेजा और फिर शवों को भेजने की व्यवस्था की. पुलिस के अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंच गए. घटनास्थल के पास एक नदी भी है. अफवाहों के कारण कुछ लोगों ने ट्रेन की चेन पुलिंग की, जिसके बाद यात्री ट्रेन से बाहर कूदने लगे.

चश्मदीद ने क्या बताया?

चश्मदीद यात्री ने बताया कि रास्ते में जाते समय अचानक ट्रेन में ब्रेक लग गई, जिसके बाद कुछ यात्रियों ने आग लगने की सूचना दी. इसने अफरातफरी मचा दी और लोग खिड़की से कूदने लगे या गेट से बाहर भागने लगे. तभी दूसरी ट्रेन आ गई और कई लोग हादसे का शिकार हो गए. इस दुर्घटना में 8-10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि कहां जाएं. 10 मिनट के भीतर ही सहायता के लिए लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.

कैसे हुआ हादसा?

  • पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी
  • पुष्पक एक्सप्रेस परांडा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची
  • तभी ट्रेन के मोटरमैन ने ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारियां निकलने लगी
  • पहले पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई
  • आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई
  • अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे
  • बीच सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को रौंद दिया
  • हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई


from NDTV India - Latest https://ift.tt/uCNZkxm

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw