google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: वित्त मंत्री ने पारंपरिक हलवा समारोह में भाग लिया, अंतिम दौर में पहुंची बजट की तैयारी

best

Friday, January 24, 2025

वित्त मंत्री ने पारंपरिक हलवा समारोह में भाग लिया, अंतिम दौर में पहुंची बजट की तैयारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पारंपरिक हलवा समारोह में भाग लिया. इसके साथ वित्त वर्ष 2025-26 के बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है. आम बजट एक फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा. हलवा समारोह को बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का आखिरी चरण माना जाता है. यह हर साल होने वाला समारोह है, जिसमें हलवा तैयार किया जाता है और बजट की तैयारी में शामिल रहे वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को परोसा जाता है.

यह समारोह दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक के ‘बेसमेंट' में आयोजित किया जाता है. यहीं पर प्रिटिंग प्रेस है. वित्त मंत्रालय नार्थ ब्लॉक में ही स्थित है. सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री ने हलवा समारोह में भाग लिया, बजट प्रेस का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.

माना जा रहा है कि पिछले चार पूर्ण आम बजट और एक अंतरिम बजट की तरह इस बार भी आम बजट 2025-26 को कागज रहित रूप में पेश किया जाएगा.

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय के अलावा आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी समारोह में मौजूद थे. वार्षिक वित्तीय विवरण ( जिसे बजट के रूप में जाना जाता है) अनुदान मांगें, वित्त विधेयक आदि सहित केंद्रीय बजट के सभी दस्तावेज ‘केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप' पर उपलब्ध होंगे.

दरअसल ‘हलवा' समारोह केंद्र सरकार के बजट की तैयारी में शामिल वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘अलग रखने' की प्रक्रिया है. यानी बाहर की दुनिया से वे पूरी तरह अलग-थलग होते हैं.

ये अधिकारी और कर्मचारी संसद में बजट पेश होने तक नॉर्थ ब्लॉक के ‘बेसमेंट' में ही रहते हैं. जहां पूरी गोपनीयता रखी जाती है. वित्त मंत्री के लोकसभा में अपना बजट भाषण पूरा करने के बाद ही वे बाहर आते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QMP7aUV

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw