google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कान में जमा गंदगी को नेचुरली साफ करने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे, चुटकियों में निकल जाएगा मैल

best

Wednesday, January 8, 2025

कान में जमा गंदगी को नेचुरली साफ करने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे, चुटकियों में निकल जाएगा मैल

Ear Wax Removal Tricks: कान हमारे शरीर के नाजुक अंगो में से एक है इसलिए हमें इसका खास ख्याल रखना चाहिए. बता दें कान के अंदर जमा होने वाला मैल या वैक्स जिसे सेरेमिन भी कहा जाता है. यह कान में जमा होकर उसके लिए एक सुरक्षा कवच के तौर पर काम करता है, जो कान के अंदर धूल, बैक्टीरिया जैसी चीजों को अंदर जाने से बचाता है और कान को सुरक्षित रखता है. हालांकि, कभी-कभी जब कान का मैल ज्यादा जमा हो जाता है और इससे सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि कान का मैल समय-समय पर साफ होता रहे, लेकिन इसे सही तरीके से करना जरूरी होता है. अगर आप गलत तरीके से कान की सफाई करते हैं तो यह कान को इंफेक्ट कर सकता है. इसलिए इसे सही तरीके से करना बेहद जरूरी होता है. बता दें कि कान का मैल निकालने के कुछ घरेलू नुस् बेहद काम आ सकते हैं. यहां हम आपको कान का मैल निकालने की कुछ सिंपल और सेफ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप घर पर ही कान का मैल निकाल सकते हैं.

कान का मैल आसानी से कैसे निकालें? (How To Remove Earwax Easily?)

रोज सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं ये ऑयल फिर देखें कमाल, ये 5 फायदे जानकर रोज पीने लगेंगे आप

1. तेल 

कान करने के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बेबी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले 2-3 बूंदें नारियल तेल या जो भी तेल आप इस्तेमाल करने जा रहे हैं उसको हल्का सा गर्म कर लें. अब, एक कपड़े या टिशू की मदद से कान में कुछ बूंदें तेल की डालें. तेल को कान में डालने के बाद थोड़ी देर तक सिर को झुका कर रखें ताकि तेल अच्छी तरह से अंदर जाए. फिर एक या दो मिनट बाद सिर को सीधा करें और हल्के से कान को साफ करें. यह तरीका कान के मैल को नरम करता है, जिससे उसे बाहर निकालने में आसानी होती है.

2. स्ट्रांग सॉल्यूशन 

हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी का इस्तेमाल भी कान की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को 1:1 रेशियो में मिलाएं. अब इसे कान में डालने के लिए एक ड्रॉपर का इस्तेमाल करें. कुछ समय के लिए सिर को झुका कर रखें ताकि ये कान के अंदर सही से पहुंच सके. 5-10 मिनट बाद सिर सीधा करें और कान को एक नरम कपड़े से साफ करें.

3. वॉटर फ्लशिंग

गर्म पानी से एक सिरेमिक या प्लास्टिक की बोटल को भरें. धीरे से इसे कान में डालें और कान को नीचे की डायरेक्शन में झुका कर फ्लश करें. इस प्रोसेस को 2-3 बार करें. यह कान के अंदर जमा मैल को बाहर लाने का एक सुरक्षित तरीका है.


इन बातों का भी रखें ध्यान:

कान की सफाई करते समय कभी भी तेज वस्तुओं का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे कान के अंदर मैल और ज्यादा दब सकता है या कान में चोट लग सकती है.
कान की सफाई करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतें. अगर आपको कान में दर्द, सूजन या संक्रमण का कोई संकेत दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
अगर आप बार-बार कान में मैल जमा होते हुए देखते हैं, तो एक डॉक्टर से सलाह लें.
कान का मैल निकालना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसे सुरक्षित तरीके से करना बहुत जरूरी है.

कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए कितना खतरनाक है? खराब कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? जानिए



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Aw1CSMd

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw