google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बिहार : वैशाली से LJP(R) सांसद को फोन पर जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराया मामला

best

Sunday, January 5, 2025

बिहार : वैशाली से LJP(R) सांसद को फोन पर जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराया मामला

बिहार की वैशाली लोकसभा सीट से सांसद वीणा देवी को जान से मारने की धमकी मिली है. रविवार दोपहर को अज्ञात नंबरों से सांसद को किसी शख्‍स ने कॉल किया और उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान आरोपी शख्‍स ने अपशब्‍दों का भी प्रयोग किया. इस संबंध में सांसद ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीडीआर और लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है.

वैशाली से लोजपा (रामविलास) सांसद वीणा देवी ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से लगातार कॉल आ रहा था. लगातार फोन बजने पर उन्‍होंने रिसीव किया तो अज्ञात व्‍यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी. साथ ही आरोपी ने फोन पर उन्‍हें मारने की धमकी दी और इसके बाद फोन काट दिया.

आरोपी ने सांसद को कई बार किया फोन 

सांसद वीणा देवी ने बताया कि जब मैंने पूछा कि कौन बोल रहा है तो उस शख्‍स ने कुछ नहीं बताया और बदतमीजी करता रहा. उन्‍होंने बताया कि उसी नंबर से इसके बाद भी कई बार फोन आया, लेकिन उन्‍होंने कॉल नहीं उठाए. उन्‍होंने बताया कि रविवार दोपहर 12.36 बजे मेरे मोबाइल नंबर पर मोबाइल नंबर 8539019720 से अज्ञात व्‍यक्ति ने कई बार फोन किया. 

सांसद ने पुलिस अधीक्षक को दी सूचना 

धमकी भरी कॉल आने के बाद सांसद ने जिले के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को इसकी सूचना दी. इसके बाद सदर थाने में आवेदन देकर पूरे मामले से अवगत कराया. पुलिस ने सांसद के आवास पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है. 

इस मामले में सांसद का कहना है कि वह लगातार क्षेत्र में विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होती हैं. ऐसे में धमकी भरे कॉल को इग्नोर नहीं किया जा सकता है. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cN7S1el

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw