google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: US में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश में कोई नहीं बचा जिंदा, ट्रंप ने ओबामा और बाइडेन को घेरा

best

Thursday, January 30, 2025

US में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश में कोई नहीं बचा जिंदा, ट्रंप ने ओबामा और बाइडेन को घेरा

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात को पैसेंजर प्लेन क्रैश हादसे में सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. इस पैसेंजर प्लेन की बीच हवा में US आर्मी के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई थी. प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 60 यात्री सवार थे. इस हादसे में अब तक 28 लाशें बरामद कर ली गई हैं. पैसेंजर प्लेन कैंसस के विचिटा से वॉशिंगटन DC आ रहा था. प्लेन रनवे पर लैंड करने वाला था, उसी दौरान ये हादसे का शिकार हो गया. क्रैश के बाद दोनों एयरक्राफ्ट पोटोमैक नदी में जा गिरे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्लेन के 3 टुकड़े हो गए. इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन को उनकी पॉलिसी को लेकर घेरा है.

वॉशिंगटन फायर चीफ जॉन डोनेली ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया, "इतने भयानक हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है. इसलिए अब रेस्क्यू ऑपरेशन को रिकवरी ऑपरेशन में बदलना चाहिए." जॉन डोनेली ने कहा, "रेस्क्यू ऑपरेशन में 300 फर्स्ट रिस्पॉन्डर शामिल थे. इनमें से ज्यादातर ने अंधेरे में ऑपरेशन को अंजाम दिया. पानी काफी गहरा और मटमैला है. इससे गोताखोरों को गोता लगाने में कठिनाई आ रही है."

कोस्ट गार्ड के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH MK-III) की क्या है खासियत, जानें

उन्होंने कहा, "इन रिस्पॉन्डर्स को बहुत मुश्किल हालात में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान उन्होंने तेज हवा का सामना करना पड़ा. नदी के पानी में बर्फ जमा हुआ था. ऐसे मुश्किल स्थिति में भी रेस्क्यू टीम पूरी रात ऑपरेशन में लगी रही. रेस्क्यू में कई दिनों का वक्त लग सकता है. फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं."

अभी तक पैसेंजर प्लेन और ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर की बीच टक्कर की वजह सामने नहीं आई है. ट्रांसपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि दोनों एयरक्राफ्ट स्टैंडर्ड फ्लाइट पैटर्न पर काम कर रहे थे. उड़ान के समय वो बिल्कुल अच्छी कंडीशन में थे. जब इन दोनों ने उड़ान भरी, तो विजिबिलिटी भी बहुत अच्छी और साफ थी.

गौर करने वाली बात ये है कि प्लेन के क्रैश होने के 30 सेकेंड पहले रीगन नेशनल एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने मिलिट्री हेलिकॉप्टर को एक कॉल किया था. लेकिन मिलिट्री के हेलिकॉप्टर ने इसका कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया था.

रूसी नागरिक भी प्लेन में थे सवार
AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस फिगर स्केटिंग ने बताया कि क्रैश हुए पैसेंजर प्लेन अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 में कई एथलीट, कोच और अधिकारी सवार थे. वहीं, मॉस्को में अधिकारियों ने पुष्टि इस प्लेन में रूसी कपल एवगेनिया शिश्कोवा और वादिम नौमोव सवार थे. इन्होंने- 1994 में विश्व जोड़ी का खिताब जीता था.

ATC ने हेलिकॉप्टर को किया था कॉल
गौर करने वाली बात ये है कि प्लेन के क्रैश होने के 30 सेकेंड पहले रीगन नेशनल एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने मिलिट्री हेलिकॉप्टर को एक कॉल किया था. लेकिन मिलिट्री के हेलिकॉप्टर ने इसका कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया था.

अमेरिका के कैलिफोर्निया में काम कर रहे थे कर्मचारी तभी अचानक आ गिरा विमान, 2 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

मिलिट्री हेलिकॉप्टर ने दिया कोई रिस्पॉन्स
हालांकि, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के इस अलर्ट का मिलिट्री हेलिकॉप्टर ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया. कुछ सेकेंड्स बाद दोनों एयरक्राफ्ट की टक्कर हो गई. इस क्रैश को देखने वाले पायलट ने रेडियो पर अर्जेंट कॉल भी किया था: "टावर, क्या आपने देखा..."

क्रैश की दी गई थी 3 बार चेतावनी
इन-फ़्लाइट रिकॉर्डिंग रखने वाले साइट  LiveATC.net के ऑडियो ने मिलिट्री हेलिकॉप्टर के क्रू मेंबर के सदस्यों के बीच आखिरी कम्युनिकेशन को कैप्चर किया है. न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों में से एक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "क्रैश, क्रैश, क्रैश...यह चेतावनी 3 बार दी गई."

मौत की उड़ान... दुनिया को दहलाने वाले 9 बड़े हवाई हादसे


राष्ट्रपति ट्रंप ने हादसे पर उठाए सवाल 
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंर ने इस प्लेन हादसे पर सवाल खड़े किए हैं. ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, "प्लेन एयरपोर्ट के लिए एकदम सही रास्ते पर था. हेलिकॉप्टर काफी देर से प्लेन की ओर सीधा आ रहा था. रात साफ थी, प्लेन की लाइट्स जल रही थीं. फिर भी हेलिकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया? हेलिकॉप्टर ने टर्न क्यों नहीं लिया?"

ट्रंप आगे लिखते हैं, "कंट्रोल टावर ने हेलिकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि क्या उन्होंने प्लेन देखा है. यह एक बुरी स्थिति है जिसे रोका जाना चाहिए था."  

ओबामा और बाइडेन की पॉलिसी पर छिड़ी बहस
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन की पॉलिसी पर भी सवाल उठाए हैं. ट्रंप की बातों ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) में विविधता, समानता और समावेशन (DEI) कार्यक्रमों की भूमिका के बारे में एक तीखी बहस छेड़ दी है. ट्रंप ने दावा किया कि DEI प्रोग्राम ने सुरक्षा के मुकाबले नीति को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा, "मैंने सुरक्षा को पहले रखा है. ओबामा, बाइडेन और डेमोक्रेट ने नीति को पहले रखा." ट्रंप ने जोर देकर कहा, "वे वास्तव में एक निर्देश लेकर आए और हम चाहते हैं कि ऐसे लोग सक्षम हों."

उपराष्ट्रपति ने जताया दुख
दूसरी ओर, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने हादसे में शामिल लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है. 

क्रैश, क्रैश, क्रैश... US की फ्लाइट और ब्लैक हॉक की टक्कर से पहले मिले थे अलर्ट, वायरल हो रहा ऑडियो



from NDTV India - Latest https://ift.tt/D5Iwaxm

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw