google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बेटे की शादी पर गौतम अदाणी के 10 हजार करोड़ रुपये के दान की जमकर हो रही है तारीफ

best

Friday, February 7, 2025

बेटे की शादी पर गौतम अदाणी के 10 हजार करोड़ रुपये के दान की जमकर हो रही है तारीफ

बेटे जीत अदाणी की शादी के मौके पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी द्वारा किए गए महादान की अब हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. खास बात ये है कि गौतम अदाणी ने अपने बेटे की शादी बेहद ही सादगी भरे अंदाज में और पारंपरिक तरीके से की, लेकिन इस शादी के मौके को और यादगार बनाने के लिए उन्होंने 10 हजार करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया. गौतम अदाणी की तरफ से किया गया ये दान उनके परमार्थ के विचार "सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है" पर आधारित है. उनके इस दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य , शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा. गौतम अदाणी के इस महादान की तारीफ इंडिया टीवी के प्रधान संपादक रजत शर्मा ने भी की है. 


 रजत शर्मा ने गौतम अदाणी के इस ऐलान को लेकर कहा कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने बेटे की शादी बहुत साधारण और पारंपरिक तरीके से की है. गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी की शादी हीरा कारोबारी की बेटी दिवा शाह से हुई है. इस शादी में गिने चुने मेहमानों को ही निमंत्रण दिया गया था. इस मौके पर गौतम अदाणी ने 10 हजार करोड़ रुपये के दान का ऐलान किया है. इस राशि का इस्तेमाल ग्लोबल स्किल्ड स्कूल, अफोर्डेबल स्कूल्स, मेडिकल कॉलेज और लो कॉस्ट हॉस्पिटल्स बनाने के लिए किया जाएगा.

इंडिया टीवी के प्रधान संपादक ने आगे कहा," मैं गौतम अदाणी को कई साल से जानता हूं. वो हमेशा से ही प्लीजेंट सरप्राइज देते रहे हैं. इस बार उन्होंने जिस सादगी से अपने बेटे की शादी की है वो भी काबिले तारीफ है. उन्होंने 10 हजार करोड़ रुपये का डोनेशन दिया, वो भी अच्छी बात है. लेकिन सबसे अच्छी बात है कि गौतम अदाणी ने प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग कर ‘मंगल सेवा' का भी संकल्प लिया है.

रजत शर्मा ने आगे कहा कि अगर किसी विवाह की शुरुआत ऐसे मंगल काम से होती है तो ये बेहद शुभ संकेत है. गौतम अदाणी जब 'आप की अदालत' में आए थे तो भी उन्होंने एक प्लीजेंट सरप्राइज दिया था. उन्होंने बताया था कि उनका 60वां जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया गया. 60 साल का होने पर गौतम अदाणी ने 60 हजार करोड़ रुपये जनकल्याण के लिए डोनेट किए थे. उन 60 हजार करोड़ रुपये से हॉस्पिटल बनाने, स्कूल और कॉलेज खोलने और स्किल्ड डेवलपमेंट के काम में लगाए हैं. बेटे की शादी के मौके पर किए गए 10 हजार करोड़ रुपये का दान भी इन्हीं कामों को आगे बढ़ाने में किया जाएगा. मैं गौतम अदाणी और उनके परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/GJmopU1

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw