google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बेंगलुरु में होटल की छत पर महिला से गैंगरेप, सभी 4 आरोपी गिरफ्तार

best

Friday, February 21, 2025

बेंगलुरु में होटल की छत पर महिला से गैंगरेप, सभी 4 आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के कोरमंगला में एक होटल में 33 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को यह घटना हुई थी. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में शामिल सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता होटल के खानपान विभाग में काम करती है और कार्यक्रमों में भोजन परोसती है. पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी तभी 20 साल की उम्र के चार लोग उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे.

होटल में खाने पर बुलाया और फिर छत पर किया गैंगरेप

इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और आरोपियों ने महिला को रात के भोजन के लिए एक होटल में बुलाया. पुलिस के अनुसार, एक निजी होटल में रात के भोजन के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर शादीशुदा महिला (पीड़िता) से यौन संबंध बनाने की कोशिश की और होटल की छत पर उससे सामूहिक बलात्कार किया.

पीड़िता ने पति को सुनाई आपबीती, फिर दर्ज हुआ केस

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

दरिंदगी करने वाले होटल में करते हैं काम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला से दरिंदगी करने वाले होटल में काम करते हैं. इसमें दो उत्तराखंड तो दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. संयुक्त आयुक्त (पूर्व) रमेश बनोठ ने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर हमने कोरमंगला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QjDIc8x

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw