google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: एग्जिट पोल के नतीजों में BJP की दिखी जीत तो वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कौन होगा दिल्ली CM?

best

Wednesday, February 5, 2025

एग्जिट पोल के नतीजों में BJP की दिखी जीत तो वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कौन होगा दिल्ली CM?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. इन आंकड़ों में कई एजेंसियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलने की संभावना जताई है, जिससे राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी एग्जिट पोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की दिल्ली की सत्ता में वापसी की बात कही है.

वीरेंद्र सचदेवा ने NDTV से बातचीत करते हुए कहा कि हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि दिल्ली में हम सरकार बनाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व को गुड गवर्नेंस का मॉडल दिया है और दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है. मुझे पूरा विश्वास था कि हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे.

दिल्लीवासियों को बेवकूफ बनाया जा रहा था : सचदेवा
सचदेवा ने आगे कहा कि दिल्ली में गवर्नेंस का नामोनिशान नहीं था और यही बात वे जनता को समझाना चाहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पानी के नाम पर दिल्लीवासियों को बेवकूफ बनाया जा रहा था. मैंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की झुग्गियों में प्रवास किया है और वहां रात-रात भर ठहरे हैं. हर झुग्गीवाले को रोज 80 से 100 रुपये का पानी खरीदना पड़ता है, जबकि नल का पानी गंदा आता है.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सरकार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2023-24 में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में गंदे पानी के कारण लोगों की मौत हो गई.

दिल्ली में अगर कुछ था तो वह लूट, भ्रष्टाचार : सचदेवा
सचदेवा ने यमुना नदी के मुद्दे पर भी चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने खुद यमुना में डुबकी लगाई थी और इसके बाद ही यमुना की सफाई के मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा शुरू हुई. दिल्ली में अगर कुछ था तो वह लूट, भ्रष्टाचार और चोरी थी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन दी जा रही थी, जबकि दिल्ली सरकार के पास ऑक्सीजन रखने के साधन नहीं थे.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने शराब नीति के जरिए पैसे कमाने की कोशिश की. लेकिन दिल्ली की जनता अब समझ चुकी है कि वह बेवकूफ नहीं है. आप कसम खाकर कहते हो कि सरकारी बंगला नहीं लेंगे. लेकिन एक, दो, तीन, चार बंगले तोड़कर 500 गज का बंगला बनाते हो. ऐसा शीशमहल बनाते हो तो आपकी जवाबदेही बनती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाइयां दी जाती हैं और मोहल्ला क्लीनिक में 65,000 फर्जी टेस्ट पकड़े गए हैं.

सचदेवा ने यह भी कहा कि भाजपा का केंद्र सरकार का गवर्नेंस मॉडल पूरे विश्व में सराहा जा रहा है. कालचक्र घुमा और कोविड-19 से दिल्ली के कई लोगों ने अपने परिवार के सदस्य खो दिए. केंद्र सरकार ऑक्सीजन दे रही थी, जबकि दिल्ली सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घरों में बैठे हुए थे. दिल्ली की जनता को विकल्प चाहिए था और वह विकल्प बीजेपी के रूप में उन्हें मिला.

बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछे गए सवाल पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा ने चुनाव लड़ा और हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि कौन उम्मीदवार होगा. दिल्ली में भी जो कार्यकर्ता जिम्मेदारी निभाएगा, वह दिल्ली के लिए काम करेगा. हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिल्ली की जनता से किए गए वादों को निभाते हुए दिल्ली को एक विकसित राजधानी बनाने के लिए 24x7 काम करें.

उन्होंने दिल्लीवासियों को यह भरोसा दिलाया कि भाजपा अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए दिल्ली के लिए काम करेगी और उसे बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेगी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ZIvVPgK

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw