google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दूसरी शादी कर रहा था पति, जयमाला के दौरान स्टेज पर चढ़ गई पहली पत्नी, सरेआम कर दी धुनाई, लोग बोले- और भई आ गया स्वाद

best

Tuesday, February 4, 2025

दूसरी शादी कर रहा था पति, जयमाला के दौरान स्टेज पर चढ़ गई पहली पत्नी, सरेआम कर दी धुनाई, लोग बोले- और भई आ गया स्वाद

Ruckus at the wedding in Jhansi: शादी से जुड़े वीडियो हो या फिर अजीबोगरीब किस्से इन्हें वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती. सोशल मीडिया पर अक्सर शादी फंक्शन से जुड़े वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जाता है. वहीं कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिसमें दू्ल्हा-दुल्हन की एंट्री से लेकर बारात में आए मेहमानों तक के किए गए कारनामे लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसके बारे में जानने के बाद कई लोगों के पसीने छूट गए हैं. वायरल हो रहा शादी का ये मामला किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है, जो पति-पत्नी और वो का हाल बयां कर रहा है. उत्तर प्रदेश के झांसी के एक शादी समारोह में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसके बाद जमकर हंगामा कटा. दरअसल, हाल ही में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी अपने परिवार के साथ शादी के मंडप में आ धमकी.

दूल्हे की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने जमकर बरपाया कहर

शादी समारोह में बवाल का यह वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी का बताया जा रहा है, जहां बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी. दूल्हा स्टेज पर था, जो अपनी दुल्हन की राह ताक रहा था, तभी दुल्हन की जगह एक दूसरी महिला स्टेज पर आ धमकती है और जब तक आस पास के लोग कुछ समझ पाते. तब तक दूल्हे 'राजा' का बैंड बजना शुरू हो चुका होता है. बताया जा रहा है कि, यह महिला कोई और नहीं बल्कि दूल्हे की पहली पत्नी हैं, जो अपने परिवार के साथ अपने पति की दूसरी शादी में बिन बुलाए मेहमान की तरह आ धमकी थी.

महिला और उसके परिवार ने दूल्हे 'मियां' को तो छोड़िए उसके परिवार को भी नहीं छोड़ा और गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की. अचानक हुए इस हंगामे से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमानों में हड़कंप मच गया. महिला का आरोप था कि दूल्हा बिना उनको तलाक दिए दूसरी शादी कर रहा था, फिर क्या था बढ़ते इस हंगामे के बाद मामले को संभालने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

यहां देखें वीडियो

पहले दूल्हे का टीका, फिर पिटाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जयमाला स्टेज पर चढ़कर महिला जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर देती है और हंगामा मचाते हुए दूल्हे के गाल पर तीन-चार थप्पड़ भी जड़ देती है. इस दौरान दुल्हन भी मौके पर पहुंच जाती है और रोते-बिलखते हुए पूछने लगती है कि उसकी क्या गलती है. यह शादी झांसी जिले के सदर बाजार क्षेत्र के भट्टा गांव में स्थित नूर गार्डन में हो रही थी, उससे पहले ही शादी की खुशियां....चीखों में तब्दील हो गईं. बताया जा रहा है कि, दूल्हे की पहली शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और दूसरी शादी करने की योजना बना ली. जब पहली पत्नी को इसकी भनक लगी, तो वह अपने परिवार के साथ शादी के मंडप में पहुंच गई और वहां जमकर हंगामा कर दिया. 

मौके पर पहुंची पुलिस, दूल्हा और पहली पत्नी थाने पहुंचे  

शादी में हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस ने दूल्हे और उसकी पहली पत्नी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर रहा था, जो कि कानूनन अपराध है.भारतीय कानून के अनुसार, हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत, कोई भी व्यक्ति बिना तलाक लिए दूसरी शादी नहीं कर सकता. अगर कोई ऐसा करता है, तो यह अपराध की श्रेणी में आता है और इसे दंडनीय अपराध माना जाता है. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- भारत में इस मछली पर है बैन

 
 


from NDTV India - Latest https://ift.tt/tzoDCvN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw