google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'उई अम्मा' पर बेटी नहीं मां ने किया ऐसा डांस लोग बजाते रह गए तालियां, दिल जीत लेगा मां-बेटी का ये परफॉरमेंस

best

Thursday, February 20, 2025

'उई अम्मा' पर बेटी नहीं मां ने किया ऐसा डांस लोग बजाते रह गए तालियां, दिल जीत लेगा मां-बेटी का ये परफॉरमेंस

सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कई उम्रदराज महिलाओं को आज के टाइम के गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा जाता है. अब एक फंक्शन का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आंटी ने डांस फ्लोर पर अपने डांस से सभी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को यकीनन आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखेंगे. यह महिला वीडियो में अपनी बेटी के साथ हालिया रिलीज गाने पर शानदार डांस करते नजर आ रही है.

मां-बेटी ने किया धमाकेदार डांस

इस वीडियो में स्काई रंग की साड़ी पहने यह महिला रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की डेब्यू फिल्म आजाद के गाने  'उई अम्मा' पर खूबसूरत डांस कर रही है. आंटी के डांस में एक प्रोफेशनलिज्म नजर आ रहा है. कोई भी इस आंटी के डांस को देख उनका फैन बन सकता है. सॉन्ग उई अम्मा में जैसे-जैसे राशा ने डांस स्टेप्स किए थे, ठीक वैसे ही आंटी ने अपने ही अंदाज में एक-एक स्टेप को बड़ी ही खूबसूरती के साथ पेश किया है. हालांकि डांस में महिला का साथ उसकी बेटी भी दे रही है, लेकिन सबकी नजरें बेटी को छोड़ मां पर ही जा टिकी हैं.

लोग तारीफ करने पर हुए मजबूर

आंटी के इस धांसू डांस पर एक यूजर ने लिखा है, 'यह तो सुपरमॉम डांसर हैं'. दूसरा यूजर लिखता है, 'आपको सुपरमॉम डांस रियलिटी शो में जाना चाहिए'. तीसरा यूजर लिखता है, 'डांस फ्लोर तोड़ परफॉर्मेंस'. चौथा यूजर लिखता है, 'साड़ी पहनकर इतना जबरदस्त डांस कैसे कर लिया'. पांचवां यूजर लिखता है, 'आंटी के डांस ने तो डांस फ्लोर ही हिला डाला, वाह कमाल कर दिया'. अब महिला के डांस पर लोग ऐसे ही प्यार बरसा रहे हैं. बता दें, इस वीडियो को 1 लाख 34 हजार 438 लोगों ने लाइक कर लिया है और साथ ही इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर भी किया जा रहा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mdXPQyu

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw