google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: तीन विशाल मंच, PM-CM के साथ संतों की मौजूदगी, फिल्मी सितारों का जमघट... रामलीला मैदान में ऐसा होगा BJP सरकार का शपथ ग्रहण

best

Monday, February 17, 2025

तीन विशाल मंच, PM-CM के साथ संतों की मौजूदगी, फिल्मी सितारों का जमघट... रामलीला मैदान में ऐसा होगा BJP सरकार का शपथ ग्रहण

दिल्‍ली का रामलीला मैदान एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. दिल्‍ली में भाजपा के वनवास समाप्ति का उत्‍सव ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर होगा. 20 फरवरी को दोपहर साढ़े चार बजे होने वाला दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भव्‍य होने जा रहा है. इसे लेकर जबरदस्‍त तैयारियां की जा रही हैं. इस आयोजन में नवनियुक्‍त मुख्‍यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्‍यों और उपराज्‍यपाल के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. भाजपा के महासचिवों विनोद तावड़े और तरुण चुग को शपथ ग्रहण समारोह का जिम्मा दिया गया है. 

दिल्‍ली में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है. इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. पार्टी सत्ता में वापसी के बाद शक्ति प्रदर्शन कर जनता को धन्यवाद देगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तीन मंच

शपथ ग्रहण के लिए तीन अलग-अलग मंच बनाए जा रहे हैं. जिसमें एक मंच 40 गुणा 24 और दो मंच 34 गुणा 40 के होंगे. मंच पर करीब 150 कुर्सियां लगाई जाएंगी. शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक विशाल पंडाल तैयार किया जाएगा. एक बड़े मंच पर प्रधानमंत्री, उपराज्यपाल, नवनियुक्त मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य रहेंगे. साथ ही अन्‍य मंचों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री होंगे. साथ ही समारोह में बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री उपस्थिति रहेंगे. इस दौरान एक मंच पर सम्मानित अतिथि और साधु-संतों को जगह दी जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

युद्धस्‍तर पर जारी है शपथ ग्रहण की तैयारियां

रामलीला मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. मैदान साफ किया जा रहा है, पानी का छिड़काव हो रहा है और कुर्सियां आनी भी शुरू हो गई हैं. पार्टी की योजना इस मैदान में बीस हजार से भी अधिक कुर्सियां लगाने की है. सोफा सेट और मंच के लिए जरूरी सामान भी रामलीला मैदान पहुंचना शुरू हो चुका है. मैदान को साफ किया जा रहा है और पूरे मैदान पर लाल कार्पेट बिछाया जाएगा. 

अरविंद केजरीवाल ने भी यहीं ली थी शपथ

रामलीला मैदान दिल्ली का ऐतिहासिक मैदान है, जो कई बड़ी राजनीतिक घटनाओं का साक्षी रहा है. अरविंद केजरीवाल ने भी मुख्यमंत्री पद की शपथ इसी मैदान पर ली थी. 

इस आयोजन के जरिए एनडीए की एकता का संदेश भी दिया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पहुंचेंगे. 

कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का भी कार्यक्रम

रामलीला मैदान के मंच पर शपथ ग्रहण समारोह से पहले होगा गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें गायक कैलाश खैर की प्रस्तुति भी होगी. साथ ही इस भव्‍य आयोजन में 50 से ज्यादा फिल्‍मी सितारे भी मौजूद रहेंगे. साथ ही प्रसिद्ध उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया. 

इस समारोह में साधु-संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा. बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद, बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री को भी  शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है. प्रमुख देशों के राजनयिकों को भी आमंत्रण दिया गया है.

लाडली बहनें और किसान भी होंगे शामिल 

इस आयोजन के लिए लाडली बहनों  को भी शपथ ग्रहण समारोह में  बुलाया जाएगा. साथ ही दिल्‍ली के किसान भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. 

इसके साथ ही दिल्ली से आम लोगों और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रण दिया गया है तो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को भी नहीं भूली है. दिल्ली चुनाव में प्रचार करने वाले अन्य राज्यों के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्‍त जीत दर्ज की है. भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटें जीतने में कामयाब रही. वहीं इस चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/FJgxcTv

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw