google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अरविंद केजरीवाल का 10 दिन का विपश्यना सत्र पूरा, जानिए आगे का प्रोग्राम

best

Saturday, March 15, 2025

अरविंद केजरीवाल का 10 दिन का विपश्यना सत्र पूरा, जानिए आगे का प्रोग्राम

Arvind Kejriwal Punjab Visit: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होशियारपुर में 10 दिन का विपश्यना सत्र पूरा करने के बाद शनिवार को अमृतसर पहुंचे. केजरीवाल ने होशियारपुर के आनंदगढ़ में धम्म धजा विपश्यना केंद्र (डीडीवीसी) में 10 दिवसीय सत्र में भाग लिया. पार्टी के सूत्रों ने बताया कि वह सोमवार तक अमृतसर में रहेंगे.

‘आप' के सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब में आप सरकार के तीन साल पूरे होने पर स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाणा मंदिर और वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर मत्था टेकेंगे.

इससे पहले, केजरीवाल विपश्यना में ध्यान सत्र पूरा करने के बाद होशियारपुर से रवाना हुए.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शुक्रवार रात यहां ‘पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस' पहुंचीं और शनिवार सुबह डीडीवीसी गईं.

इस दौरान डीडीवीसी में सांसद डॉ. राज कुमार, पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा और जसवीर सिंह राजा गिल भी मौजूद थे.

विपश्यना प्राचीन भारत का ध्यान लगाने का केंद्र हैं. जहां आत्म-अवलोकन के माध्यम से आत्म-परिवर्तन पर ध्यान दिया जाता है.

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से अरविंद केजरीवाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. वो फिलहाल पंजाब पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lMJQaZy

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw