google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में पहली बार दिया था किसिंग सीन, 36 साल छोटी एक्ट्रेस से लड़ाया था इश्क, फिल्म ने जीते 57 अवॉर्ड

best

Saturday, March 8, 2025

अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में पहली बार दिया था किसिंग सीन, 36 साल छोटी एक्ट्रेस से लड़ाया था इश्क, फिल्म ने जीते 57 अवॉर्ड

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई एक्ट्रेस संग ऑन स्क्रीन रोमांस किया है. लेकिन अपने शुरुआती दौर में उन्होंने कभी किसिंग सीन नहीं दिया था. लेकिन एक फिल्म में जब उन्होंने पहली बार ऐसा सीन शूट किया तब हीरोइन और उनकी जोड़ी बहुत ऑड थी. इसकी वजह ये थी कि जिस हीरोइन को उन्होंने ऑनस्क्रीन किस किया था उसकी उम्र अमिताभ बच्चन की उम्र से करीब 36 साल छोटी थी. लेकिन फिल्म इस कदर उम्दा थी कि फिल्म ने अवॉर्ड पर अवॉर्ड जीत डाले थे. कौन है वो हीरोइन और कौन सी थी वो फिल्म, चलिए आपको बताते हैं.

ये है फिल्म का नाम

हम जिस फिल्म के बारे में आपसे बात कर रहे हैं. उस फिल्म का नाम है ब्लैक. इस फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में थी. फिल्म में रानी मुखर्जी एक ऐसी युवती के किरदार में थी जो देख नहीं सकती, न ही सुन सकती है और न ही बोल सकती है. उसकी इस स्याह जिंदगी में एक टीचर आता है, जो उसे बिना देखे, बिना बोले और बिना सुने सब कुछ समझना सिखाता है. उसी टीचर से वो पूछती हैं कि किस का अहसास कैसा होता है. तब वो टीचर उसे किस करता है. ये टीचर कोई और नहीं अमिताभ बच्चन थे, जिनकी खुद की याददाश्त फिल्म में इस किस के बाद खो जाती है.

जीते थे 57 अवॉर्ड

जिस वक्त रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन ने ये फिल्म एक साथ की थी, तब दोनों की उम्र का फासला 36 साल का था. बॉलीवुड हंगामा की माने तो फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर सकी थी. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन था 32.21 करोड़ रु. और कुल कमाई थी 40.18 करोड़ रु. कमाई के मामले में भले ही फिल्म एवरेज मूवी रही हो, लेकिन अवॉर्ड झटकने के मामले में लाजवाब रही है. आईएमडीबी की साइट के मुताबिक फिल्म ने अलग अलग अवॉर्ड शोज में करीब 57 अवॉर्ड हासिल किए.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xWzgAhf

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw