google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पहले गला घोंटा, फिर पत्थर से कुचला... रूह कंपा देगी पालघर में 6 साल की बच्ची की हत्या की कहानी

best

Sunday, March 2, 2025

पहले गला घोंटा, फिर पत्थर से कुचला... रूह कंपा देगी पालघर में 6 साल की बच्ची की हत्या की कहानी

महाराष्ट्र के पालघर जिले में द्वेष के कारण छह साल की एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में रविवार को एक किशोर लड़के को हिरासत में लिया गया. अधिकारी ने कहा कि ‘सीरियल किलर' पर केंद्रित एक हिंदी फिल्म से प्रेरित होकर किशोर ने इस वारदात को अंजाम दिया.

पेल्हर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि लड़की का शव सुबह करीब 4.30 बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर पाया गया. पेल्हर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र वंकुटे ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘हमने नालासोपारा से 13 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है. मृतका उसकी चचेरी बहन है. उसने कथित तौर पर ईर्ष्या के कारण उसकी हत्या कर दी क्योंकि उसे लगा कि हर कोई उसे लाड़-प्यार करता है.''

उन्होंने कहा, ‘‘बच्ची शनिवार शाम से लापता थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. पास की एक कंपनी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में लड़का बच्ची को कहीं ले जाता हुआ दिखाई दिया. लड़के ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपराध कबूल कर लिया.''

अधिकारी ने कहा कि हिंदी फिल्म से प्रेरित होकर नाबालिग ने कथित तौर पर लड़की का गला घोंट दिया और फिर उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया. यह फिल्म एक ‘सीरियल किलर' के बारे में है. वानकुटे ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/cbCLBKf

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw