google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अब बिना मैथ विषय वाले स्टूडेंट्स भी ले सकते हैं B.com ऑनर्स में एडमिशन, Delhi University ने बदला फैसला

best

Monday, March 10, 2025

अब बिना मैथ विषय वाले स्टूडेंट्स भी ले सकते हैं B.com ऑनर्स में एडमिशन, Delhi University ने बदला फैसला

Delhi University Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अब 12वीं में बिना मैथ विषय वाले स्टूडेंट्स भी बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन ले सकते हैं. डीयू ने अपने पुराने फैसले को वापस ले लिया है. इसका मतलब है कि अब वे छात्र भी बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन ले सकेंगे, जिन्होंने अपनी 12वीं कक्षा में मैथ नहीं पढ़ा है. पहले यह नियम था कि बीकॉम ऑनर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को 12वीं में मैथ या एप्लाइड गणित विषय होना जरूरी था. इस फैसले से कई छात्रों को मुश्किलें हो रही थीं, जो गणित के बिना कॉमर्स विषय का अध्ययन कर रहे थे.

छात्र कर रहे थे विरोध

इससे छात्रों के लिए करियर के ऑप्शन सीमित हो गए थे और उन्हें इस कोर्स में एडमिशन लेने का मौका नहीं मिल रहा था. इस फैसले का विरोध करने वाले छात्रों और शिक्षक संगठनों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में असमानता पैदा करने वाला कदम बताया. वे चाहते थे कि गणित की अनिवार्यता को हटाया जाए ताकि वे छात्र भी इस कोर्स में एडमिशन ले सकें, जो गणित में कमजोर हैं या जिनकी रुचि अन्य विषयों में है। छात्रों और शिक्षाविदों के दबाव के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने फैसले को बदलने का फैसला लिया है.

अब ये सुविधा दी गई है

अब, दिल्ली विश्वविद्यालय ने नए नियमों के तहत यह सुविधा दी है कि बिना गणित पढ़े भी छात्र बीकॉम ऑनर्स में प्रवेश ले सकते हैं. छात्र अब सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) में दो अलग-अलग विषय कॉम्बिनेशन में से किसी एक के साथ परीक्षा दे सकते हैं. 

पहला कॉम्बिनेशन कुछ इस प्रकार हो सकता है

1. कोई एक भाषा (जैसे हिंदी या अंग्रेजी)
2. गणित या एप्लाइड गणित
3. लिस्ट बी1 में से दो अन्य विषय

दूसरा कॉम्बिनेशन हो सकता है:
1. कोई एक भाषा
2. अकाउंटेंसी या बुक कीपिंग
3. लिस्ट बी1 में से दो अन्य विषय

ये भी पढ़ें-बोर्ड परीक्षा छोड़ने में छात्राओं से ज्यादा छात्र आगे, आखिर क्या है इसकी वजह?
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xnNVRKf

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw