google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: जेलेंस्की पहुंचे ब्रिटेन, ट्रंप से बहस के बाद समर्थन पर ट्रूडो सहित कई नेताओं को बोले थैंक यू  

best

Saturday, March 1, 2025

जेलेंस्की पहुंचे ब्रिटेन, ट्रंप से बहस के बाद समर्थन पर ट्रूडो सहित कई नेताओं को बोले थैंक यू  

Zelensky Reached Britain: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टकराव के एक दिन बाद शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूरोपीय सहयोगियों के साथ बैठक के लिए लंदन पहुंचे हैं. उनके प्रवक्ता ने सर्गी निकीफोरोव ने बताया कि वे लंदन में हैं. ज़ेलेंस्की आज ही स्टार्मर से मिलेंगे और फिर रविवार को किंग चार्ल्स III और यूरोपीय सहयोगियों के एक समूह से मिलेंगे. इससे पहले जेलेंस्की एक्स पर लगातार सक्रिय दिखे और यूक्रेन का समर्थन करने वाले नेताओं का धन्यवाद देते दिखे.

सबसे खास कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रहे. उन्होंने लिखा, रूस ने अवैध और अनुचित तरीके से यूक्रेन पर आक्रमण किया. अब तीन वर्षों से, यूक्रेनियन साहस और लचीलेपन के साथ लड़ रहे हैं. लोकतंत्र, स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए उनकी लड़ाई एक ऐसी लड़ाई है, जो हम सभी के लिए मायने रखती है. कनाडा न्यायसंगत और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए यूक्रेन और यूक्रेनियन के साथ खड़ा रहेगा. जेलेंस्की ने ट्रूडो को उनके समर्थन के लिए एक्स पर धन्यवाद दिया है.

इसी तरह, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, "रूस आक्रामक है. यूक्रेन पीड़ित है. तीन साल पहले यूक्रेन की मदद करने और रूस पर प्रतिबंध लगाने और ऐसा करना जारी रखने के लिए हम बिल्कुल सही थे."जेलेंस्की ने उन्हें भी धन्यवाद किया है. जेलेंस्की ने करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को एक्स पर धन्यवाद दिया. 

नाटो प्रमुख ने जेलेंस्की को समझाया

Latest and Breaking News on NDTV

नाटो प्रमुख मार्क रुटे ने शनिवार को बीबीसी को बताया कि यूक्रेन में "टिकाऊ शांति" सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेन और यूरोप को एक साथ रहने की ज़रूरत है. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेनी नेता की झड़प के एक दिन बाद रूटे ने कहा, ''मैं अब तक राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से दो बार फोन पर बात कर चुका हूं. मैंने उनसे कहा, यूक्रेन में स्थायी शांति लाने के लिए हमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूक्रेन और यूरोप को एक साथ रहने की जरूरत है.''

ये भी पढ़ें

ट्रंप और जेलेंस्की ने बहस के बाद क्या कहा? इटली, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी सहित कौन देश किसके साथ



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zDXCjeO

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw