google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: यूपी में फिर एनकाउंटर! अपहरण-हत्या का आरोपी पुलिस की गोलीबारी में ढेर

best

Friday, March 21, 2025

यूपी में फिर एनकाउंटर! अपहरण-हत्या का आरोपी पुलिस की गोलीबारी में ढेर

लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से एक महिला का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने महिला के शव को आम के बाग में फेंक दिया था. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी दिनेश को दोपहर में गिरफ्तार किया था. वहीं, दूसरे आरोपी अजय के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें अजय की मौत हो गई.

आरोपी अजय वांछित अपराधी था, जिस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. उसके खिलाफ पहले से ही 23 गंभीर मुकदमे दर्ज थे, जिनमें बलात्कार के आरोप भी शामिल थे. वह पहले भी बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका था. आलमबाग से महिला की हत्या करने के बाद उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी.

इस मामले में 7 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई थी, जो घटना के खुलासे के लिए एक बड़ी चुनौती थी. इसके बाद मलिहाबाद के देवा रेटोरेंट के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया. आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने आत्मरक्षा में आरोपी पर गोली चलाई. गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

आरोपी ऑटो चलाता था. दो दिन पहले लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे से एक महिला को अगवा कर मलिहाबाद ले जाकर उसके साथ लूट, रेप के असफल प्रयास के बाद हत्या कर दी गई थी. लखनऊ पुलिस ने दूसरे आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची. मुख्य आरोपी पर पहले से 23 मुकदमे दर्ज थे. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UCJ1SzW

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw