google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अगले महीने थी शादी, दो दिन पहले शुरू किया काम, बस की टक्कर में डिलीवरी बॉय की मौत

best

Friday, March 28, 2025

अगले महीने थी शादी, दो दिन पहले शुरू किया काम, बस की टक्कर में डिलीवरी बॉय की मौत

अगले महीने में शादी होनी थी. परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था. लेकिन इस बीच एक भीषण हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई. मामला नोएडा सेक्ट 104 का है. जहां गुरुवार को बस की टक्कर में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत हो गई. शुक्रवार को नोएडा पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुटी. बस चालक की गिरफ्तारी को लेकर नोएडा से एक टीम गाजियाबाद गई है.

पुलिस कर रही बस ड्राइवर की तलाश

पुलिस ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की गई है. जिसमें BNS की धारा 281, 324 (4), 106 में मामला दर्ज किया है. हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि डिलीवरी बॉय रॉंग साइड से आ रहा था, जिस वजह से हादसे में उसकी मौत हुई. 

अगले महीने फिरोजाबाद जिले में होनी थी शादी

जानकारी के अनुसार, डिलीवरी बॉय प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला था. वो दो-तीन दिन पहले ही Blinkit में काम करने के लिए जुड़ा था. प्रवीण की अगले महीने फिरोजाबाद में शादी होनी तय थी. लेकिन उससे पहले हादसे में उसकी मौत हो गई. 

अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता था सौरव

मृतक के पिता राधाचरण ने आरोपी ड्राइवर के गिरफ्तारी की मांग की है. प्रवीण की मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है जबकि उसकी बहन की शादी हो चुकी है. प्रवीण अपने परिवार के अकेले कमाने वाला था और नोएडा में कई साल से रह रहा था. 

सामान डिलीवर के हिसाब से मिलते थे पैसे

प्रवीण के पिता राधा चरण मजदूरी करते हैं. नोएडा के जिस Blinkit स्टोर से प्रवीण जुड़ा था, वहां काम कर रहे कुछ अन्य डिलीवरी बॉय ने ऑफ कैमरा बताया कि वह दो दिन पहले ही यहां काम करने आया था. उनके अनुसार प्रवीण राइडर था, राइडर्स को पैसे सामान डिलीवर करने के हिसाब से मिलते हैं.

राइडर्स को कोई सैलरी नहीं मिलती है और ना ही कोई उनका बीमा होता है. प्रवीण के नए होने की वजह से उसे बहुत लोग उस Blinkit स्टोर से जुड़े अन्य डिलीवरी बॉय पहचानते भी नहीं थे.

हादसे के खिलाफ पथराव में तीन पुलिसकर्मी हुए थे घायल

हादसे में प्रवीण की मौत के बाद गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया था, जिसमें चौकी इंचार्ज और दो अन्य सिपाही सहित कुल तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इस मामले में एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसको लेकर पुलिस उस Blinkit स्टोर में काम करने वाले और अन्य डिलीवरी बॉय से पूछताछ कर रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jqnpICb

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw