google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कुट्टू की पूरी बनाते समय इन बातों का ध्यान, बनें बिल्कुल परफेक्ट और गोल-गोल

best

Sunday, March 30, 2025

कुट्टू की पूरी बनाते समय इन बातों का ध्यान, बनें बिल्कुल परफेक्ट और गोल-गोल

Tips to make Perfect kuttu atta vrat poori: नवरात्रि के व्रत में अगर आप भी नौ दिन का व्रत रख रहे हैं आप कुट्टू के आटे का सेवन जरूर करेंगे. कुट्टू का आटा सात्विक भोजन में आता है और इसको व्रत में खाया जाता है. यह शरीर को एनर्जी देता है. व्रत में कुट्टू के आटे से कई तरह की चीजें बनाकर खाई जाती हैं. इसकी पकौड़ी से लेकर कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं. लेकिन इस आटे की पूरी बनाना थोड़ा मुश्किल काम होता है. इसकी पूरी बनाते समय अक्सर टूट जाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप बिल्कुल परफेक्ट पूरियां बना लेंगे.

Navratri 2025 Diet: जानें नवरात्रि व्रत के दौरान कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट?

कुट्टू की पूरी बनाते समय किन बातों का रखे ध्यान (What to keep in mind while making Buckwheat Puri)

Latest and Breaking News on NDTV
  • कुट्टू की पूरी बनाते समय हमेशा उस आटे में थोड़ा सा सिंघाड़े का आटा भी मिलाएं. सिंघाड़े का आटा इसको सही से बाइंड करने में मदद करता है. 
  • कुट्टू की पूरी का आटा हमेशा थोड़ा सख्त गूंथे. ज्यादा सॉफ्ट होने की वजह से पूरियां टूट सकती हैं.
  • कुट्टू की पूरी को बेलने की बजाय छोटी-छोटी पूरियों को हाथ से बनाने की कोशिश करें. 
  • कुट्टू के आटे को पहले से गूंथकर ना रखें. बल्कि जब पूरी बनाएं तभी तुरंत आटे को गूंथे.
  • कुट्टू के आटे को गूंथते वक्त उसमें थोड़ा सा उबला आलू भी मिला सकते हैं. 
  • कुट्टू के आटे की पूरी को हमेशा गर्म तेल में ही तलें, अगर तेल ठंडा होगा या फिर सही से गर्म नहीं होगा तो भी पूरियां टूट जाएंगी.

अगली बार आप जब भी कुट्टू के आटे की पूरी बनाएं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kFnNxhy

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw