google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'कंट्रोल करना कोई कोहली से सीखे', चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर क्या बोले विराट के हमशक्ल करण कौशल?

best

Tuesday, March 4, 2025

'कंट्रोल करना कोई कोहली से सीखे', चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर क्या बोले विराट के हमशक्ल करण कौशल?

Ind Vs Aus: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है. मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदारी 84 रनों की पारी खेली. 265 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी को कोहली ने बेहतरीन तरीके से कंट्रोल किया. पांचवें ओवर में शुभमन गिल के आउट होने के बाद कोहली बल्लेबाजी के उतरे. उस समय भारत का स्कोर 30 रन था. बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के सामने इंडिया की शुरुआत खराब हो चुकी थी. भारतीय पारी में अभी 13 रन ही मात्र जुड़े थे कि कप्तान रोहित शर्मा भी चलते बने. 

'कोहली की यह पारी शतक से भी बड़ी'

लेकिन इसके बाद कोहली ने श्रेयष अय्यर, अक्षर पटेल और केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को फाइनल का टिकट पक्का कराया. इस मैच में विराट कोहली ने 98 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए. कोहली की यह पारी कई मायनों में शतक से भी बड़ी है. 

मैच की समाप्ति के बाद टीम इंडिया की जीत पर एनडीटीवी पर बात करते हुए सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट राकेश कुमार राव ने कहा कि कंट्रोल करना कोई विराट से सीखे, शतक से ज्यादा बड़ी है कोहली की यह पारी.  

केएल राहुल और श्रेयष अय्यर ने भी खेली अच्छी पारी

राकेश कुमार राव ने आगे कहा कि केएल राहुल की भी तारीफ करनी होगी. राहुल को जितनी भी जिम्मेदारी दी गई, उसने पूरा किया. इस जीत का क्रेडिट राहुल को भी देना होगा. इसके अलावा श्रेयस की बल्लेबाजी के साथ-साथ फिल्डिंग ने भी भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. श्रेयष ने एलेक्स कैरी की शानदार पारी को एक शानदार थ्रो के साथ समाप्त किया था. 

भारत की जीत पर देश में जश्न का माहौल

यदि कैरी आउट नहीं होते तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर और बड़ा होता. फिर भारत के लिए चुनौती और बड़ी होती. भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. जगह-जगह आतिशबाजी हो रही है. अब भारतीय क्रिकेट टीम 9 मार्च को फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगी. दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना है. 

कोहली के हमशक्ल करण कौशल ने क्या कुछ कहा

भारत की इस जीत के बाद एनडीटीवी पर विराट कोहली के हमशक्ल और करण कौशल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. करण कौशल ने कहा कि ये बहुत अच्छी इनिंग थी विराट की. इंडिया ने पूरे मैच में मोमेंटम बनाए रखा. शमी ने बहुत अच्छी बॉलिग की, 3 विकेट लिए.  

करण कौशल ने आगे कहा कि विराट ने एंकर पारी खेली, विराट ने बताया कि वो क्यों विराट हैं. विराट की यह पारी बहुत बड़ी पारी है. श्रेयष और केएल राहुल ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. ऑस्ट्रेलिया को जिसने भी बड़े टूर्नामेंट में हराया, ट्रॉफी उसने ही जीती है. अब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है तो मुझे लगता है कि भारत ही ट्रॉफी जीतेगी. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JKzjPg7

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw