google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Exclusive: कांग्रेस-राजद का साथ, बांटने वाली राजनीति का तोड़, तेजस्वी ने NDTV से क्लियर की बिहार चुनाव की पिक्चर

best

Wednesday, March 26, 2025

Exclusive: कांग्रेस-राजद का साथ, बांटने वाली राजनीति का तोड़, तेजस्वी ने NDTV से क्लियर की बिहार चुनाव की पिक्चर

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल बनने लगा है. RJD, JDU, BJP, कांग्रेस, लेफ्ट, LJP, HUM सहित प्रदेश के सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं. मौजूदा राजनीतिक हालातों में बिहार में जदयू,भाजपा, लोजपा और हम के गठजोड़ वाली NDA सरकार की टक्कर राजद, कांग्रेस, लेफ्ट के गठबंधन से होगी. इसमें एक तरफ नीतीश कुमार तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव चेहरा हैं. तेजस्वी यादव इस समय बिहार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं. बुधवार को NDTV ने बिहार विधानसभा चुनाव सहित देश के अन्य मुद्दों पर तेजस्वी यादव से एक्सक्लूसिव बातचीत की. जिसमें उन्होंने अपनी चुनावी रणनीति के साथ-साथ प्राथमिकताएं तक गिनाईं.  

पढ़ें- तेजस्वी यादव की इंटरव्यू की खास बातें.

NDTV  का सवालः वक्फ बोर्ड बिल को लेकर क्या विवाद है, इस विवाद पर RJD का क्या स्टैंड है?

तेजस्वी का जवाबः वक्फ बोर्ड बिल असंवैधानिक है. आखिर इस कानून की जरूरत क्या पड़ी है? ये लोग (BJP) संविधान विरोधी है. आज मुसलमान के बहाने, कल सिख के बहाने. मोदी जी को बेरोजगारी पर गरीबी पर काम करना चाहिए. यह अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. ये लोग (वक्फ) मस्जिदों के लिए, स्कूलों के लिए काम करते हैं. बीजेपी वाले हमेशा ऐसे बिल लाती हैं जो तनाव पैदा करें. CAA, NRC भी इसी के तहत थी. 

NDTV  का सवालः आपका कहना है कि भाजपा बांटने की राजनीति करती है. चुनाव में भी यहीं होगा. इससे कैसे निपटेंगे? 
    
तेजस्वी का जवाबः बिहार के लोग होशियार हैं. यहां के लोग अच्छे तरीके से राजनीतिक चालों को समझते हैं. लोग जानते हैं कि भाजपा के लोग समाज को तोड़ने की बात करते हैं. मुद्दे की बात नहीं करते. पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई के लिए ये लोग बात नहीं करते. बिहार की जनता इन बातों को समझती है. पिछली बार ये लोग हारते-हारते बच गए. लेकिन इस बार बिहार की जनता बेहद चौकन्ने हैं और इनके साजिश में नहीं फंसने वाले.

NDTV  का सवालः तेजस्वी आपने दरभंगा में टीका भी लगाया और टोपी भी पहनी. इसकी बड़ी चर्चा हो रही है. भाजपा वालों ने भी इसे खूब उठाया. 

तेजस्वी का जवाबः कोई मतलब नहीं है, आरक्षण पर तो चुप रहते हैं ना. सबसे ज्यादा बेरोजगार कौन है, हिंदू ही है ना. बिहार से सबसे ज्यादा पलायन हिंदूओं का ही होता है. हम लोग गंगा-जमुना तहजीब को मानने वाले लोग है. मेरी शादी भी ईसाई परिवार में हुई है. हम लोग मंदिर-मस्जिद दोनों को मानते हैं. सही मायने में जो मुद्दे है- पढ़ाई के बारे में, नौकरी-रोजगार के बारे में, किसान की आय के बारे में... इस पर बात होनी चाहिए. 

NDTV  का सवालः दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में यह घोषणा हुई कि राजद और कांग्रेस साथ में चुनाव लड़ेगी. सीटों को लेकर उनकी आपत्ति है. साथ ही सीएम फेस उन्होंने पत्ते नहीं खोले. 

तेजस्वी का जवाबः सभी पार्टियों की कार्यप्रणाली अलग-अलग होती है. अलग-अलग स्ट्रक्चर है. हमारी पार्टी का अलग है. उनकी पार्टी का अलग है. जब बात होगी तब इसपर बात की जाएगी. ये बातें कैमरे पर नहीं की जा सकती है. जब उनका निर्णय होगा तो होगा. बड़े-छोटे का कोई मतलब नहीं है कि हम लोगों का एकमात्र लक्ष्य है कि बिहार की इस खटारा सरकार को हटाया जाए. 

NDTV  का सवालः क्या तेजस्वी अपने आप को बिहार के भावी मुख्यमंत्री मानते हैं?

तेजस्वी का जवाबः  यह तो जनता तय करेगी. लेकिन हमारी पार्टी के लोगों की, हमे चाहने वाले लोगों की इच्छा है कि हम मुख्यमंत्री बने. लेकिन उससे पहले किसान, नौजवान, बेरोजगार की नहीं सुनने वाले सरकार को बदलना हमारी प्राथमिकता है. 

NDTV  का सवालः अगर हम यह माने कि आप भावी मुख्यमंत्री हैं, तो पहले 100 दिनों में आपके सरकार की क्या प्राथमिकता होगी?

तेजस्वी का जवाबः पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई.. इनमे से ही होगी. सरकार लोगों की सुने, सरकार सुनवाई करे और अपराधियों पर कार्रवाई करें. अभी के सीएम जनता तो छोड़िए पत्रकारों से भी नहीं मिलते. 

NDTV  का सवालः नीतीश के राष्ट्रगान वाले वीडियो पर आपका क्या कहना है. 

तेजस्वी का जवाबः इस मसले पर हम कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहते. नेता प्रतिपक्ष के नाते हम यहीं कहेंगे कि अब वो कुर्सी खुद छोड़ दे. बिहार को अब तेज रफ्तार से विकास करना हो तो हमे लगता है कि अब परिवर्तन जरूरी है. जिसके अपने मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारियों का नाम नहीं पता हो तो सवाल तो उठेगा कि यह सरकार कैसे चल रही है. 

NDTV  का सवालः बिहार विधानसभा चुनाव में राजद या इंडिया एलायंस के मु्द्दें क्या होंगे? 

तेजस्वी का जवाबः हम मुद्दे की बात करेंगे, हम सकारात्मक बातें करेंगे. हम धर्म-जात पर बात नहीं करेंगे. हम बिहार को आगे ले जाने पर बात करेंगे. गरीबी पर चर्चा करेंगे. 

NDTV  का सवालः भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आपके विरोधी आपको घेरते रहते हैं. आपका क्या कहना है? 

तेजस्वी का जवाबः इस पर मैं क्या बोलूं, मुझे कहते हैं कि मैं 4 साल की उम्र से घोटाला करता रहा हूं. ये कोई बात है क्या. यदि यह सही है तो कार्रवाई करेंगे. इनके पास तेजस्वी के खिलाफ एक मुद्दा नहीं है. 

NDTV  का सवालः आपने बीते दिनों यह चैलेंज दिया कि भाजपा, जेडीयू, आरजेडी सब अकेले लडे़ तब असलियत पता चलेगा. 

तेजस्वी का जवाबः मैंने कहा था कि पिछल्लगू बनकर क्यों हो. लड़ना है ही हो अकेले-अकेले ही लड़े फिर पता चलेगा. 

NDTV  का सवालः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तेजस्वी के 5 विजन क्या हैं. 

तेजस्वी का जवाबः बेरोजगारी, गरीबी, पलायन, कृषि, टेक्नोलॉजी और एआई, बिहार में निवेश आए, आर्थिक न्याय, माई-बहन योजना, 500 में गैस सिलेंडर, अच्छी स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था, बिहार के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पलायन नहीं करना पड़े, ये हमारे विजन में होगा. 

यह भी पढ़ें - लगता है डेस्टिनी कुछ और चाहती है... पप्पू यादव का क्या कांग्रेस से हो गया मोहभंग?



from NDTV India - Latest https://ift.tt/8vlcEGF

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw