google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: iPhone जितनी लंबी जीभ...कैलिफोर्निया की महिला ने 9.75 सेमी लंबी जीभ के साथ बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

best

Monday, March 31, 2025

iPhone जितनी लंबी जीभ...कैलिफोर्निया की महिला ने 9.75 सेमी लंबी जीभ के साथ बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Longest Tongue in the World: दुनिया में अनोखे रिकॉर्ड बनाने वालों की कोई कमी नहीं है, लेकिन हाल ही में कैलिफोर्निया की रहने वाली एक महिला ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. इस महिला की जीभ 9.75 सेंटीमीटर लंबी है, जो लगभग एक आईफोन के बराबर है. इस अनोखे कारण से उनका नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज कर लिया गया है. उनकी यह खासियत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और यही वजह है कि उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  

सबसे लंबी जीभ का रिकॉर्ड कैसे बना? 

यह महिला, जिनकी पहचान सावन्नाह हार्टमैन के रूप में हुई है ने अपनी असाधारण रूप से लंबी जीभ के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सावन्नाह ने अपनी जीभ की लंबाई को मापने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक टीम को रिपोर्ट भेजी थी. जब उनकी जीभ को आधिकारिक रूप से मापा गया, तो यह 9.75 सेमी (3.84 इंच) निकली, जो अब तक दर्ज सबसे लंबी महिला जीभ साबित हुई.  

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो, लोग दे रहे मजेदार रिएक्शन  

सावन्नाह का यह रिकॉर्ड बनाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कई यूजर्स इसे देख हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजेदार मीम्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं. किसी ने कहा कि यह जीभ पूरी कैंडी को एक बार में खा सकती है, तो किसी ने इसे सुपरपावर बताया.

यहां देखें वीडियो 

पहले भी बन चुके हैं ऐसे अनोखे रिकॉर्ड 

गिनीज बुक में पहले भी जीभ से जुड़े कई रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं. पुरुष वर्ग में सबसे लंबी जीभ का रिकॉर्ड निक स्टोएबर्ल नामक व्यक्ति के पास है, जिनकी जीभ 10.1 सेमी लंबी है. हालांकि, सावन्नाह महिला कैटेगरी में यह रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही हैं. 

जीभ की लंबाई पर वैज्ञानिकों की राय  

वैज्ञानिकों के अनुसार, जीभ की लंबाई अनुवांशिक और जैविक कारणों से भिन्न हो सकती है. कुछ लोगों में प्राकृतिक रूप से शरीर के कुछ हिस्से सामान्य से बड़े होते हैं, और सावन्नाह का यह रिकॉर्ड भी इसी श्रेणी में आता है. सावन्नाह हार्टमैन का यह अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्हें दुनियाभर में मशहूर बना चुका है. सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और लोग इस रिकॉर्ड को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.  

ये भी पढ़ें:- बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर

 


from NDTV India - Latest https://ift.tt/R2kNqbx

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw