google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मैं चुनाव नहीं, लोगों का हित देखकर सरकार चलाता हूं: PM मोदी ने बताया कैसे किए प्रशासनिक सुधार

best

Sunday, March 16, 2025

मैं चुनाव नहीं, लोगों का हित देखकर सरकार चलाता हूं: PM मोदी ने बताया कैसे किए प्रशासनिक सुधार

PM Modi Lex Fridman Podcast: अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शासन के तौर-तरीकों के बारे में भी बात की. उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कैसे प्रशासनिक सुधार किए? कैसे गलत हाथों में जा रहा देश का पैसा बचाया? पुराने कानूनों को कैसे खत्म किया? लोग उनपर भरोसा क्यों करते हैं? इन सब चीजों के बारे में भी उन्होंने चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा, "मेरी सरकार की जो नीतियां रहती हैं, उसके लाभार्थियों में जाति, धर्म, पंथ, पैसा, पॉलिटिक्स किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होता." 

मैं चुनाव केंद्रित नहीं जनता केंद्रित शासन करता हूंः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे शासन के मॉडल में विश्वास की बड़ी ताकत है. मैं चुनाव केंद्रित शासन नहीं करता हूं. मैं जनता केंद्रित शासन चलाता हूं. पीएम मोदी के यह कहकर साफ किया कि वो चुनाव नहीं लोगों का हित देखकर सरकार चलाते हैं. 

मैंने देश को देव मान लिया हैः PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैंने देश को ही देव मान लिया है और जनता को जर्नादन. मैं जनता से कटता नहीं हूं. मैं उनसे जुड़ा रहता हूं. मेरा अपना कोई इंटरेस्ट नहीं है. मैं जिस पार्टी से हूं, वहां लाखों समर्पित कार्यकर्ता हैं. जो देशहित में हमेशा काम करते रहते हैं. उन कार्यकर्ताओं का परिश्रम लोग देखते हैं. इस कारण हम चुनाव जीतते हैं.

प्रशासनिक सुधार पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरे देश में जो पुरानी बीमारियां घुस गई हैं, जो गलत आदते हैं,  उनसे जितनी ज्यादा मुक्ति दिला सकता हूं, दिलाऊं. मैंने 2014 में सत्ता में आने के बाद इसपर काम करना शुरू किया. 

बड़ी संख्या में फर्जी लोग उठा रहे थे सरकार योजनाओं का लाभ

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने देखा कि लोक कल्याण के काम में सरकारी स्कीम का बेनिफिट लेने वाले कई ऐसे भी लोग हैं, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था. उन्होंने आगे कहा कि इन फर्जी लाभार्थियों की शादी हो जाती है, विधवा हो जाते हैं, पेंशन मिलने लगता है. मैंने स्क्रूटनी करना शुरू किया. 

10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटवाएं, 3 लाख करोड़ पैसा बचा

फिर पीएम मोदी ने आगे बताया कि आपको जानकर हैरानी होगी, स्क्रूटनी के बाद 10 करोड़ डुप्लीकेट नाम सामने आए, जिनको मैंने व्यवस्था से हटवाया. डायरेक्ट बेनिफिट शुरू किया. डायरेक्ट बेनिफिट से बिचौलियों का काम खत्म हुआ. जो पैसा दिल्ली से निकलेगा, वो लोगों के पास जाने लगा. डायरेक्ट बेनिफिट से सरकार का 3 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक पैसा जो गलत लोगों के पास जा रहा था, वो बचा. 

1500 पुराने कानून खत्म किए

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल करता हूं. सरकार में मैंने खरीदार के लिए जेम पोर्टल बनाए. इससे सरकार को खरीदी में भी बहुत पैसा बच रहा है, समय बच रहा है. प्रतिस्पर्धा अच्छा मिल रहा है, अच्छी चीजें मिल रही हैं. पुराने कानून ढेर सारे थे. करीब 1500 कानून मैंने खत्म किए. सरकार में इस प्रकार की जो चीजें थी, उससे मुक्ति दिलवाई.   

यह भी पढ़ें - मैं खुद को धन्य मानता हूं कि मुझे RSS जैसे पवित्र संगठन से जीवन के मूल्य मिले: PM मोदी
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Y3dO2xl

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw