google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: तपने लगे दिन, 45 के पार पहुंचा पारा, IMD का रेड अलर्ट... जानिए कहां-कहां कहर बरपा रही गर्मी

best

Monday, April 7, 2025

तपने लगे दिन, 45 के पार पहुंचा पारा, IMD का रेड अलर्ट... जानिए कहां-कहां कहर बरपा रही गर्मी

देश में गर्मी अब धीरे-धीरे चुभने लगी है. देश के पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान में लगाताार इजाफा हो रहा है. यहां तक की कुछ जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को पश्चिमी राजस्‍थान के साथ ही सौराष्‍ट्र और कच्‍छ इलाकों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है. साथ ही देश के अलग-अलग राज्‍यों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है. आइए जानते हैं कि देश भर में सोमवार को मौसम कैसा रहा और मंगलवार के लिए आईएमडी का क्‍या है पूर्वानुमान.  

नहीं थम रहा तापमान में इजाफा 

देश के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. राजस्‍थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. सोमवार को राजस्थान के बाड़मेर में देश का सबसे ज्‍यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां पर अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं इससे सटा जैसलमेर 45.4 डिग्री के साथ देश में दूसरा सबसे गर्म स्‍थान रहा. इसके अलावा गुजरात के कांडला में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्‍थान के पांच इलाके ऐसे रहे जहां पर 44 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं गुजरात में ऐसे तीन, महाराष्‍ट्र में एक, दो मध्‍य प्रदेश में ऐसे दो इलाके रहे. 

8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम 

  • पश्चिम राजस्थान के साथ ही सौराष्ट्र और कच्छ में मंगलवार को भी भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है.
  • इसके साथ ही गुजरात, पूर्वी राजस्‍थान में हीटवेव की स्थित को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 
  • मध्‍य महाराष्‍ट्र, कोंकण गोवा और तमिलनाडु में नर्म और आद्र मौसम रह सकता है. 
Latest and Breaking News on NDTV

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली, पूर्वी राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में लू चलने की संभावना है. 
  • साथ ही आज से 10 अप्रैल तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 
Latest and Breaking News on NDTV

तापमान बढ़ेगा या घटेगा?

  • अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और महाराष्‍ट्र के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है तो अगले दो दिनों के दौरान तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. 
  • अगले 3 दिनों के दौरान मध्‍य भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सिय बढ़ सकता है. हालांकि इसके अगले चार दिनों तक इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा. 
  • पूर्वी भारत के कई हिस्‍सों में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई उल्‍लेखनीय बदलाव नहीं होगा  और अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. 
Latest and Breaking News on NDTV

दिल्‍ली का क्‍या है हाल 

दिल्‍ली में भी गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है. मंगलवार को दिल्‍ली के आयानगर और रिज इलाके में अधिकतम तापमान 41-41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा सफदरजंग में 40.2, लोदी रोड 39.6 और पालम में 39.5 दर्ज किया गया. दिल्‍ली को लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार को लू चलने का अनुमान जताया है. साथ ही विभाग का अनुमान है कि इस दौरान दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 

Latest and Breaking News on NDTV

एनसीआर में भी हीटवेव करेगी परेशान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में लोगों का सामना चार से पांच दिनों तक लगातार हीट वेव से होगा. साथ ही अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मथुरा और आगरा तक इस हीट वेव का असर देखने को मिलेगा. आने वाले इस सप्ताह में अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. 

इन राज्‍यों में बारिश का अनुमान 

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके मंगलवार तक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्‍य बंगाल की खाड़ी के ऊपर लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है.

साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में मंगलवार को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है. साथ ही कर्नाटक में 8-9 अप्रैल, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 8 से 11 अप्रैल के दौरान बारिश हो सकती है. 

तमिलनाडु, केरल असम और मेघालय में अलग-अलग स्‍थानों पर मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है. वहीं असम, मेघालय और बिहार में 8 अप्रैल और झारखंड में 9 अप्रैल को झारखंड में छिटपुट ओलावृष्टि संभव है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/fdsD2QS

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw