google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अभी और तपाएगी गर्मी, अगले 6 दिन में 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान; जानें कहां क्या चेतावनी

best

Saturday, April 12, 2025

अभी और तपाएगी गर्मी, अगले 6 दिन में 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान; जानें कहां क्या चेतावनी

देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में रहने वाले लोगों को शनिवार को भीषण गर्मी से हल्‍की राहत मिली है. शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में बारिश और हल्‍की बर्फबारी के कारण शनिवार को मैदानी इलाकों में भी राहत रही. वहीं देश के कई इलाकों में शुक्रवार को जहां पर गरज के साथ आंधी देखने को मिली थी, वहीं राज्‍यों के अलग-अलग स्‍थानों पर ओले गिरने से तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई. दक्षिण में भी कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. हालांकि उत्तर-पश्चिमी भारत में आगामी दिनों में एक और भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. उत्तर पश्चिम भारत में अगले छह दिनों के दौरान तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. 

कैसे होंगे आगामी दिन

  • मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 14 और 15 अप्रैल से पश्चिमी राजस्‍थान में अलग-अलग स्‍थानों पर भीषण गर्मी के कारण हीटवेव की स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही 16 से 18 अप्रैल के दौरान अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी के कारण लू चल सकती है. 
  • इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, पूर्वी राजस्‍थान, पश्चिम मध्‍य प्रदेश, पूर्वी राजस्‍थान में 16 से 18 अप्रैल के दौरान अलग-अलग हिस्‍सों में लू की स्थिति रह सकती है. 
Latest and Breaking News on NDTV

24 घंटे का मौसम का हाल 

भारी वर्षा 

  • तमिलनाडु 
  • केरल 

ओलावृष्टि 

  • उत्तराखंड 
  • हिमााचल प्रदेश
  • हरियाणा 
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश 
  • रायलसीमा
  • झारखंड

धूल भरी आंधी 

  • हरियाणा 
  • दिल्‍ली 
  • उत्तर प्रदेश 
  • राजस्थान 

तेज हवाओं के साथ आंधी 

  • हरियाणा-चंडीगढ़- दिल्‍ली 
  • जम्‍मू क्षेत्र 
  • उत्तराखंड 
  • उत्तर प्रदेश 
  • झारखंड 
  • बिहार 
  • गंगीय पश्चिम बंगाल 
  • राजस्‍थान 
  • मध्‍य प्रदेश 
  • विदर्भ 
  • छत्तीसगढ़ 
  • असम और मेघालय 
  • तटीय आंध्र प्रदेश और यनम 
  • रायलसीमा
  • तटीय कर्नाटक 
  • उत्तर आंतरिक कर्नाटक 
  • केरल एवं माहे 

यहां बना है साइक्लोनिक सर्कुलेशन

विभाग ने आगे बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर की घाटी के ऊपर स्थित है और मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और अन्य क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की स्थिति है. इसके अलावा, अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान की संभावना है. 

Latest and Breaking News on NDTV


अधिकतम तापमान में कितना परिवर्तन?

  • उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद अगले छह दिनों में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 
  • मध्‍य भारत में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद 5 दिनों में तापमान में 2 से  से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. 
  • महाराष्‍ट्र में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है और उसके बाद अगले चार दिनों में  2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. 
  • गुजरात में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और उसके बाद अगले छह दिनों तक इसमें 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.
  • देश के अन्‍य हिस्‍सों में तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा. 


 

Latest and Breaking News on NDTV

अगले कुछ दिनों का कैसा रहेगा मौसम 

Latest and Breaking News on NDTV

13 अप्रैल का मौसम 

  • पश्चिम बंगाल में तूफान और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है, ऑरेंज अलर्ट भी है. 
  • असम-मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 
  • पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत, मध्‍य भारत में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 
Latest and Breaking News on NDTV

14 अप्रैल का मौसम

  • अरुणाचल प्रदेश, असम और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. समूचे पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत, मध्‍य भारत में और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. 
  • पश्चिमी राजस्‍थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. 
Latest and Breaking News on NDTV

15 अप्रैल का मौसम

  • झारखंड में ओलावृष्टि आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है. 
  • पश्चिमी भारत में गुजरात और पश्चिमी राजस्‍थान में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 
Latest and Breaking News on NDTV

16 अप्रैल का मौसम 

  • पश्चिमी राजस्‍थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 
  • साथ ही पश्चिमी भारत के पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्‍य प्रदेश और गुजरात में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की वार्निंग जारी की गई है. 
Latest and Breaking News on NDTV

17 अप्रैल का मौसम 

  • राजस्‍थान, गुजरात, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हीटवेव की वॉर्निंग जारी की गई है. इसमें से पश्चिमी राजस्‍थान के लिए ऑरेंज अलर्ट है. 
Latest and Breaking News on NDTV

18 अप्रैल का मौसम 

  • राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन भी पश्चिमी राजस्‍थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 


from NDTV India - Latest https://ift.tt/RUpvtEu

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw