google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: सरायकेला : डायन के शक में पोते ने की दादी की हत्या, दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश

best

Tuesday, April 1, 2025

सरायकेला : डायन के शक में पोते ने की दादी की हत्या, दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में यशपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन से 30 मार्च को एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था. पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि महिला की हत्या की गई थी.

एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. घटना के 24 घंटे के भीतर ही साक्ष्यों के आधार पर मृतक महिला की पहचान सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी भवानी कैवर्त के रूप में की गई. जांच के दौरान महिला के पोते लक्ष्मण कैवर्त और उसके साथी चंदन कैवर्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी दादी की हत्या कर दी, जिसे वह डायन समझता था. उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या को आत्महत्या या हादसा दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और मोटरसाइकिल जब्त कर लिया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/G126pbL

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw