google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: भाजपा मुसलमानों को समझाएगी वक्‍फ कानून के फायदे, जन जागरण अभियान चलाने का ऐलान

best

Wednesday, April 9, 2025

भाजपा मुसलमानों को समझाएगी वक्‍फ कानून के फायदे, जन जागरण अभियान चलाने का ऐलान

केंद्र सरकार ने वक्‍फ संशोधन कानून को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है. नोटिफिकेशन जारी होने के एक दिन बाद भाजपा ने इसे लेकर देश भर में जनजागरण अभियान चलाने का ऐलान किया है. इसके जरिए मुस्लिम समुदाय को बताया जाएगा कि यह कानून किस तरह से उनके लिए फायदेमंद है. अभियान के लिए भाजपा ने चार सदस्‍यीय समिति का गठन किया है. 

इस अभियान के जरिए मुस्लिम समुदाय को यह बताया जाएगा कि इस कानून के जरिए से उनका कैसे विकास होगा. साथ ही बताया जाएगा कि पसमांदा और महिलाओं को इस कानून से विशेष लाभ होगा. 

अभियान के लिए 4 सदस्‍यीय समिति का गठन 

भाजपा ने इस अभियान के लिए चार सदस्‍यीय समिति का गठन किया है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल और अनिल एंटनी समिति के सदस्य होंगे. 

कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए होगी वर्कशॉप  

इस अभियान को लेकर गुरुवार सुबह भाजपा विस्‍तार कार्यालय में बैठक होनी है.  इसके बाद राज्यों की राजधानियों में भी जनजागरण अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा. 

बता दें कि वक्‍फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्‍यसभा में मैराथन बहस के बाद पारित हुआ था. इसके बाद राष्‍ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद मंगलवार को केंद्र सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. हालांकि कई विपक्षी दल और मुस्लिम संगठन वक्‍फ संशोधनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jBPqHtm

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw