google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'भारत' इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित विकास में ग्लोबल लीडर बनने के लिए तैयार : पीयूष गोयल

best

Saturday, April 5, 2025

'भारत' इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित विकास में ग्लोबल लीडर बनने के लिए तैयार : पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित विकास में ग्लोबल लीडर के रूप में उभरेगा. उन्होंने 'स्टार्टअप महाकुंभ' कार्यक्रम में वॉक-थ्रू के दौरान स्टार्टअप्स के काम की सराहना की.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति वर्ल्ड क्लास क्वालिटी काम को देख सकता है, एनर्जी एफिशिएंसी पर बनी टेक्नोलॉजी का अनुभव ले सकता है, नए स्टार्टअप द्वारा बनाए जा रहे रक्षा उपकरणों को देख और महसूस कर सकता है कि 'फिनटेक' कैसे आम नागरिक के लिए सशक्तीकरण का स्रोत बन रहा है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह वह नींव है, जिस पर कदम रखकर भारत इनोवेशन की दुनिया में प्रवेश करेगा. हम वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. मैं यंग स्टार्टअप्स के कामों से बेहद संतुष्ट होकर वापस जा रहा हूं. 'युवा भारत' आगे बढ़ने के लिए बेताब और दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है."

'स्टार्टअप महाकुंभ' के दूसरे एडिशन में 10 थीमेटिक पवेलियन्स का आयोजन किया गया, जिसमें एआई, डीपटेक और साइबर सिक्योरिटी, हेल्थटेक और बायोटेक, एग्रीटेक, क्लाइमेट टेक, इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, डी2सी, फिनटेक, गेमिंग और स्पोर्ट्स, बी2बी और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और स्पेस टेक के साथ ही मोबिलिटी जैसे प्रमुख उद्योगों को शामिल किया गया.

केंद्रीय मंत्री ने क्लाइमेट टेक, बायोटेक, एआई और डीपटेक और कई दूसरे क्षेत्रों में ग्राउंड ब्रेकिंग इनोवेशन को प्रदर्शित करने वाले कई प्रदर्शनियों का दौरा किया, जिसमें इंटेलिजेंट एयर प्यूरीफायर और ईवी ट्रैक्टर से लेकर फंक्शनल ब्रेन मैपिंग के लिए एआई-ड्रिवन प्लेटफॉर्म और डिफेंस एप्लीकेशन के लिए कटिंग-एज मैन्युफैक्चरिंग ड्रोन शामिल थे.

'स्टार्टअप महाकुंभ' में 3,000 से अधिक स्टार्टअप, 1,000 से अधिक निवेशक और इनक्यूबेटर के साथ ही 50 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए, जिससे स्टार्टअप के लिए अपने व्यवसायों को पेश करने, निवेशक संबंध बनाने और महत्वपूर्ण फंडिंग हासिल करने का एक बेहतरीन अवसर बन गया.

भारत की फिनटेक यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण इंडिया फिनटेक फाउंडेशन के शुभारंभ के साथ देखने को मिला, जिसमें जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव सिंह और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन भी मौजूद थे.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wEVJj3Z

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw