google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: EXCLUSIVE: तहव्वुर राणा से क्या-क्या सवाल होंगे? कसाब को पकड़ने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया  

best

Thursday, April 10, 2025

EXCLUSIVE: तहव्वुर राणा से क्या-क्या सवाल होंगे? कसाब को पकड़ने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया  

Tahawwur Rana News: 26 नवंबर 2008 की रात जब मुंबई के साथ कसाब और उसके साथियों ने खूनी खेल खेला था तो उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम में मुंबई पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर हेमंत बवधनकर भी थे. एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को बहुत बड़ी उपलब्धी बताया. साथ ही बताया कि आज अगर उन्हें तहव्वुर राणा से सवाल करने का मौका मिलता तो वो क्या सवाल करते. मुंबई पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर हेमंत बवधनकर ने बताया कि वो अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनके जेहन में मुंबई पर हुए हमले की उस रात की यादें ताजा हैं.

मुंबई पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर हेमंत बवधनकर ने NDTV को बताया कि NIA वैसे तो इस मामले की तह तक जाएगी, लेकिन सबसे मुख्य सवाल 4 ही हैं. इन सवालों के आधार पर ही आगे के सवाल बनेंगे. वो होते तो सबसे पहले यही सवाल करते.  

  • कहां साजिश रची गई?
  • तहव्वुर राणा का हमले में रोल क्या था? 
  • तहव्वुर राणा की सूचना पर आतंकवादियों ने क्या-क्या किया? 
  • इस हमले को कौन फंड कर रहा था?

इस बीच मुंबई 26/11 आतंकी हमले में अपने पति को खो चुकी वाराणसी की सुनीता यादव ने सरकार से राणा को फांसी देने की मांग की है. वहीं शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने कहा कि मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरकार बिहार चुनाव के दौरान ऐसा करेगी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tJHcB6x

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw