केदारनाथ यात्रा में श्रद्वालुओं की रिकार्ड दर्शनों को लेकर सरकार भले ही अपनी पीठ ठोक रही हो, लेकिन केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सरकार के दावों को खारिज करते हुए तीर्थयात्रियों के की बढ़ती संख्या का पूरा श्रेय बाबा केदारनाथ जी को दिया है. केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद रुद्रप्रयाग पहुंची उमा भारती ने नगर के प्रसिद्व हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और दिल्ली के लिए रवाना हुई. उमा ने थराली उप चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री व कार्यकर्ताओं को दिया तो अन्य जगहों पर हार को लेकर उमा ने साफ कहा कि भाजपा ने राष्ट्रवाद व विकासवाद की राजनीति की है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एकजुट होकर जतिवाद की राजनीति कर रहा है. उमा भारती ने कहा कि विपक्षी एकता को सफल नहीं होने देंगे और मोदी का मुकाबला करने की हिमाकत किसी मैं भी नहीं है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Ja0Cyr
No comments:
Post a Comment