रुद्रप्रयाग जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आमदनी को बढ़ाने का प्रशासन का प्रयास सफल होती दिख रही है. जहां एक माह में केदारनाथ यात्रियों के दर्शनों का आंकडा पांच लाख पूरा कर गया है. वहीं केदारनाथ में प्रयुक्त होने वाले प्रसाद से भी 50 लाख से ऊपर की आमदनी हो गयी है. जिसकी सफलता को देखते हुए प्रशासन अब अन्य मंदिरों में भी इस प्रसाद को भिजवाने की व्यवस्था करेगा. दरअसल मंदिर में पहले बाजारों में निर्मित प्रसाद को मंदिर में रखा जाता था, मगर इस बार प्रशासन द्वारा धाम में स्थानीय उत्पादों से बने प्रसाद को स्थानीय पैकेजिंग में तैयार किया और उसे ही विक्रय करने के आदेश दिये. जिसके परिणाम भी सकारात्मक आये और स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा इस प्रसाद को तैयार किया जा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2spBLQQ
No comments:
Post a Comment