google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में चली जेसीबी, 100 दुकानें मलबे में बदलीं

best

Saturday, September 15, 2018

VIDEO: पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में चली जेसीबी, 100 दुकानें मलबे में बदलीं

देहरादून के प्रेमनगर इलाके में अब आपको जाम की समस्या से नहीं जूझना होगा. राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रेमनगर मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है. हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 100 दुकानों को हटा दिया गया. तनाव को देखते हुए पूरे प्रेमनगर को ज़ीरो जोन बनाया गया था. चंद घंटों में जेसीबी मशीनो ने अवैध कब्ज़ा कर बनाई मार्केट को मलबे के ढेर में बदल दिया. बस्तियों के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी और कांग्रेस के लिए प्रेमनगर बाजार किसी सियासी मैदान से कम नहीं था लेकिन चूंकि हाईकोर्ट ने इस कार्रवाई में दखल देने वालों के ख़िलाफ़ अवमानना की कार्रवाई का आदेश किया है इसलिए कोई नज़र नहीं आया. अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान के तहत प्रेमनगर बाजार से 155 दुकानें हटाई जानी हैं इसलिए कार्रवाई कल और चलेगी. शनिवार शाम तक प्रेमनगर रूट का ट्रैफिक डाइवर्ट रह सकता है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2D0pCtv

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw