उत्तरकाशी में फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाने और फ़र्ज़ीवाड़ा करने के मामलों में नगर पालिका बाड़ाहाट की पूर्व अध्यक्ष जयेंद्रि राणा के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला ईओ नगरपालिका बाड़ाहाट सुशील कुमार कुरील की तहरीर में नगर पालिका को लेकर प्रशासन की जांच के आधार पर दिए गए तथ्यों पर दर्ज किया गया है. मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि ईओ सुशील कुमार कुरील की तहरीर पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया है. मुकदमा आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 व 406 के तहत पंजीकृत किया गया है. तहरीर में जिला प्रशासन की कराई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर फर्जी कोड बनाकर रसीदों को काटने का मामला, बुरे इरादे के साथ गैरकानूनी रूप से नियम विरुद्ध सरकारी जमीनों को दुकानदारों को बेचने का प्रयास, गैरकानूनी रूप से दुकानों के लिए धन लेकर उसके हिसाब में गड़बड़ी और दुकानों के आवंटन के लिए लाटरी सिस्टम में गड़बड़झाले सहित कई मामलों को देखते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. मामले में जल्दी ही जांच शुरू की जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2x5pNhJ
No comments:
Post a Comment