उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में न्यूज़ 18 की खबर का असर हुआ है. बीते 14 सितंबर को नानकमत्ता क्षेत्र में तमंचे के बल पर कुछ दबंगों द्वारा एक युवक को लात-घूसों और बेल्ट से बुरी तरह से पीटे जाने की खबर को प्रमुखता से दिखाया गया था. साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई इसकी वीडियो को भी न्यूज़ ने दिखाया था, जिसमें कुछ युवक मिलकर एक युवक को बूरी तरह पीट रहे थे. बता दें कि ख़बर के दिखाए जाने के बाद ऊधमसिंह नगर जिले के एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नानकमत्ता पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया था. इसी क्रम में बीते शनिवार को मामले में 3 आरोपियों को एक तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले में बाकी फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CYJbCw
No comments:
Post a Comment