google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: माल रोड का कार्य अंतिम चरण में, छोटे वाहनों से किया जा रहा टेस्ट

best

Sunday, September 16, 2018

VIDEO: माल रोड का कार्य अंतिम चरण में, छोटे वाहनों से किया जा रहा टेस्ट

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद नैनीताल की माल रोड का कार्य लगभग पूरा हो गया है. लोक निर्माण विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि दो दिन के अंदर इसे यातायात के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा. हालांकि अभी भारी वाहनों से इस रोड में लोड टेस्ट किया जाना अभी बाकी है. बता दें कि पिछले महीने 18 अगस्त को माल रोड का 25 मीटर हिस्सा नैनीझील में समा गया था, जिसके बाद लोअर माल रोड पर यातायात बंद कर दिया गया था. हाईकोर्ट ने भी मामले को संज्ञान में लिया और जिला प्रशासन को आगामी 17 सितंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. लगातार किे गए कार्य के बाद अब कार्य को पूरा कर लिया गया है. साथ ही छोटे वाहनों से कार्य करने के दौरान इस रोड का टेस्ट भी किया जा रहा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NcYHiN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw