मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नगर निगम देहरादून एवं ओएनजीसी लिमिटेड द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत देहरादून के कौलागढ़ में श्रमदान किया. सीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है. देशभर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि अधिकाधिक संख्या में स्वच्छचा ही सेवा अभियान में भागीदारी निभाने और अपने घर, मोहल्ले व शहर को साफ रखने में योगदान देने की अपील की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2MVQwCc
No comments:
Post a Comment