उत्तराखंड में कोसी नदी के तट पर बसे रामनगर में खेतों की सिंचाई के लिए नहरें तो बनाई गईं, लेकिन ये नहरें अब सिंचाई कम और प्रदूषण ज्यादा फैला रहीं हैं. नगर में सीवर लाइन नहीं होने से इन नहरों में नगर के सारे गंदे नालों की गंदगी डाली जा रही है, जिससे ये नहरें प्रदूषित हो रही हैं. यही प्रदूषित पानी ग्रामीणों के खेतों में जा रहा है. इससे वहां बीमारियां और महामारी फैलने की आशंका हमेशा बनी रहती है. ग्रामीणों की मानें तो इसके चलते उनके मवेशी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं. उन्होंने कई बार नगर पालिका और प्रशासन से इसकी शिकायत की, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2xwm0do
No comments:
Post a Comment