पिथौरागढ़ पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. खाल की लंबाई करीब आठ फीट बताई जा रही है. आरोपी पहले भी लकड़ी की तस्करी में जेल जा चुका है. पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरू ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को घाट चौकी के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपी का बेटा दिगतौली ग्राम सभा में ग्राम प्रधान है. पुलिस ने तेंदुए की खाल को जब्त कर आरोपी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2MzXM6Y
No comments:
Post a Comment