google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: एक भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी को राज्य में रहने नहीं देंगे- त्रिवेंद्र

best

Sunday, September 16, 2018

VIDEO: एक भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी को राज्य में रहने नहीं देंगे- त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में विदेशियों की घुसपैठ को लेकर कहा है कि अगर प्रदेश में अवैध तरीके से बांग्लादेशी और रोहिंग्या रह रहे हैं तो उन्हें खदेड़ कर बाहर निकाला जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगलादेशियों की घुसपैठ के दृष्टिगत सुरक्षा एजेंसियां अपना कार्य कर रही हैं. सीएम ने कहा कि किसी को भी कोई संदिग्ध गतिविधि नज़र आती है तो वह पुलिस को सूचना दे सकता है और सीधे मुख्यमंत्री पर अपनी बात पहुंचाने के लिए सीएम ऐप का भी सहारा ले सकता है. बता दें कि राज्य में रोहिंग्याओं के होने का मामला हाल ही में तब सुर्खियों में आया था जब हरिद्वार के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने दावा किया था कि रोहिंग्या हरिद्वार तक पहुंच गए हैं. चैंपियन ने सीएम से मुलाकात कर इस मामले की जानकारी भी दी थी. हालांकि आधिकारिक तौर पर राज्य में कोई भी रोहिंग्या पकड़ा नहीं गया है. (किशोर रावत की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2D0yb7H

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw