google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: देहरादून की कई सड़कों पर बैन हो जाएगा 'ई-रिक्शा' का संचालन

best

Thursday, September 27, 2018

VIDEO: देहरादून की कई सड़कों पर बैन हो जाएगा 'ई-रिक्शा' का संचालन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दौड़ रहे ई-रिक्शा का संचालन कई सड़कों पर बैन होने जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट भी लगभग बनकर तैयार हो गई है. आरटीओ और पुलिस की गठित कमेटी जल्द ही आगामी बैठक के बाद ई-रिक्शा के रूटों को तय कर देगी. इसके बाद सिर्फ निर्धारित मार्गों पर ही ई-रिक्शा का संचालन हो सकेगा. दरअसल, इसका कारण मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और धीमी गति को माना जा रहा है. ऐसे में ई-रिक्शा सड़कों पर चलने वाले अन्य वाहनों के संचालन को बाधित कर रहा है, जिस कारण न केवल मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी ये खतरनाक साबित हो रहे हैं. इसलिए ई-रिक्शा के नए रूटों को जल्द ही तय कर दिया जाएगा. साथ ही कई मार्गों पर मनमानी से संचालित हो रहे ई-रिक्शा पर बैन लगाने का भी फैसला लिया जाएगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NDRgBo

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw