google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: सोमवार की बारिश से तालाब बने खटीमा, सितारगंज के कई इलाके

best

Thursday, September 27, 2018

VIDEO: सोमवार की बारिश से तालाब बने खटीमा, सितारगंज के कई इलाके

सोमवार रात हुई भारी बरसात से खटीमा-सितारगंज के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. खटीमा नगर के लोगों को जहां जलभराव से जूझना पड़ रहा है वहीं पेट्रोल पम्प और टोल प्लाज़ा भी बरसात के पानी से जलमग्न हो गए हैं. बरसात के पानी से किसानों की खेती भी कई इलाकों में पानी से लबालब हो गई हैं जिससे किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की ख़ामियों की सज़ा उन्हें भुगतनी पड़ रही है. ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त न होने की वजह से कॉलोनियों में पानी भर गया है और लोग अपने ही घरों में कैद हो गए हैं. खटीमा के एसडीएम का कहना है कि तहसील क्षेत्र में हुई भारी बरसात के बाद स्थिति का आकलन किया जा रहा है और प्रभावितों को राहत देने की पूरी कोशिश की जाएगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2xGPS6S

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw