सुप्रीम कोर्ट के कड़े दिशा-निर्देशों के बाद भी उत्तराखंड के कई नामी शिक्षण संस्थानों में अब भी रैगिंग हो रही है. रैगिंग से परेशान छात्रों ने एंटी रैगिंग सैल में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. एंटी रैगिंग वेबसाइट पर हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, आईआईटी रुड़की, दून बिज़नेस स्कूल और जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेजों में रैंगिंग के की शिकायत दर्ज की गई है. रैगिंग की सबसे ताजा शिकायत हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से आई है इसलिए न्यूज 18 की टीम ने कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल एके सिंह से रैगिंग के बाबत सवाल पूछा तो उन्होंने माना कि शिकायत मिली है. उन्होंने बताया कि दो छात्रों के ख़िलाफ़ नामजद शिकायत दर्ज की गई है. शिकायत में कहा गया है कि सीनियर्स जूनियर्स के कपड़े फाड़ दे रहे हैं, भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं और खाना तक छीन ले रहे हैं. सिंह कहते हैं कि इन शिकायतों की जांच की जा रही है और ये सही पाई गईं तो दोषी छात्रों को सज़ा दी जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2D7lic2
No comments:
Post a Comment