google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मोहकमपुर फ़्लाइओवर जनता को समर्पित... CM ने किया रिबन काटकर उद्घाटन

best

Saturday, October 6, 2018

मोहकमपुर फ़्लाइओवर जनता को समर्पित... CM ने किया रिबन काटकर उद्घाटन

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर देहरादून के प्रवेशद्वार मोहकमपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की सालों पुरानी समस्या से अब निजात मिला जाएगा. मोहकमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बॉटलनेक की समस्या दो साल से पुल का निर्माण कार्य होने के चलते भीषण हो गई थी और यहां घंटों जाम रहता था. आज सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिबन काटकर पुल का उद्घाटन कर दिया. इस पुल के बनने के बद अब लोगों को रेलवे फाटक पर रुकना नहीं पड़ेगा और देहरादून-हरिद्वार के बीच निर्बाध यातायात संचालित हो सकेगा. ख़ास बात यह है कि यह पुल अपने निर्धारित समय नवंबर, 2018 से एक महीने पहले ही तैयार हो गया है. इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई. देहरादून-हरिद्धार हाईवे पर बने एक किलोमीटर लम्बे इस पुल पर 43 करोड़ रुपये की लागत आई है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PioraA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw