google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews:  VIDEO: अल्मोड़ा में टैक्सी-मैक्सी चालकों ने की सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी

best

Saturday, October 6, 2018

 VIDEO: अल्मोड़ा में टैक्सी-मैक्सी चालकों ने की सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी

उत्तराखंड में स्पीड गवर्नर की अनिवार्यता का विरोध कर रहे टैक्सी-मैक्सी चालक हड़ताल पर हैं. अल्मोड़ा में टैक्सी-मैक्सी चालकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की. टैक्सी-मैक्सी की हड़ताल से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल पहाड़ की कई सड़कों पर परिवहन निगम और केएमओयू की बसों का संचालन नहीं है और उन पर आने-जाने का ज़रिया टैक्सी मैक्सी ही हैं. टैक्सी-मैक्सी की हड़ताल से पहाड़ के इन रूटों पर आने-जाने वालों को बड़ी मुश्किल हो रही है. टैक्सी-मैक्सी की हड़ताल से पर्यटन व्यवसाय को भी बड़ा धक्का लगा है. उधर कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला का कहना है कि टैक्सी चालकों की हड़ताल के बाद परिवहन निगम को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NoGf1W

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw