उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है. आए दिन यहां ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी हो रही है, लेकिन बीते बुधवार को यहां सुबह से ही रुक रुक कर ओलावृष्टि हो रही है. हिलटॉप पर बर्फबारी के चलते धाम में पहले से ही शीतलहर चल रही थी, लेकिन अब लगातार ओलावृष्टि होने से धाम में पारा 1 डिग्री पहुंच गया है. इसी के साथ यहां कड़ाके की ठंड भी पड़नी शुरू हो गई है. बावजूद इसके यात्रा पूरे चरम पर है. कई श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2pWOpoH
No comments:
Post a Comment