google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज में मिला हाथी का सड़ा-गला शव

best

Friday, October 19, 2018

VIDEO: देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज में मिला हाथी का सड़ा-गला शव

उत्तराखंड में देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज में बीते मंगलवार की शाम में मृत मिले टस्कर हाथी का बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, लेकिन रिपोर्ट में भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. मृत हाथी का बिसरा अब भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा जाएगा. बता दें कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर बिसरा जांच की जाती है. बहरहाल, बीते 16 जुलाई को देहरादून वन प्रभाग की लच्छीवाला रेंज में एक हाथी के कंकाल के कुछ अंश बरामद हुए थे. वन विभाग ने बिना डीएनए परीक्षण के ही इसे मादा बताकर मामला रफा-दफा कर दिया था. दूसरी घटना 16 सितंबर को थानों रेज में हुई. यहां वन विभाग की चौकी के पास ही 50 साल का एक हाथी मृत मिला था, जिसके दोनों दांत शिकारी काटकर ले गए थे. हालांकि बाद में हाथी दांत के साथ ही शिकारी भी पकड़ लिए गए थे. अब एक बार फिर वन कर्मियों को करीब 5 दिन बाद एक और हाथी की मौत ने चौंका दिया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PasFUA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw