कानून हाथ में लेना पंतनगर की एक फ़ैक्ट्री के अधिकारियों को महंगा पड़ गया है, पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कई की गिरफ़्तारी हो गई है. ऊधम सिंह नगर के पंतनगर सिडकुल की एक फैक्ट्री में चोरी का आरोप लगा कर फैक्ट्री के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेरहमी से एक श्रमिक की पिटाई की थी. सिर्फ़ इतना ही नहीं उन्होंने उसके कपड़े उतरवाए और सारी हरकतों का वीडियो बनवाया. वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ऊधमसिंहनगर के एसएसपी देवेन्द्र पिंचा के अनुसार इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित श्रमिक से तहरीर ली. तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंतनगर थाने में एफ़आईआर दर्ज कर ली और फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2y1z374
No comments:
Post a Comment