ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक मशहूर आश्रम में सेवा के नाम पर लुप्तप्रायः जीवों को बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है. नरेन्द्रनगर वन प्रभाग के अधिकारियों को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक आश्रम में चिंपांजी समेत दुर्लभ प्रजाति के कई वन्यजीवों को कैद कर रखा गया है. सूचना के आधार पर वन विभाग ने पुलिस के साथ ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में मशहूर क्रिया योग आश्रम में छापा मारा. वन विभाग को इस छापेमारी में आश्रम में चिंपांजी तो नहीं मिला लेकिन दुर्लभ जाति के कुछ और प्राणी मिले. नरेंद्रनगर वन प्रभाग के एसडीओ डीपी बलूनी के अनुसार, पकड़े गए जीवों में दो हिमालयन पाम सिवेट हैं जिन्हें पहाड़ी बिज्जू कहते हैं. ये शेड्यूल्ड 2 में हैं. इनके अलावा पांच पहाड़ी कछुवे भी आश्रम से मिले हैं जो शेड्यूल्ड एक में आते हैं. दोनों लुप्तप्रायः जीव हैं और इनके मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित किया जाना चाहिए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2P9XBRL
No comments:
Post a Comment