उत्तराखंड में हुए इन्वेस्टर समिट के दौरान में एक लाख 24 हजार करोड़ रुपये के एमओयू के फॉलोअप की समीक्षा अब प्रत्येक मंगलवार को की जाएगी. आज मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए एमओयू की फॉलोअप मीटिंग की. देश में 602 निवेशकों ने एक लाख 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए विभिन्न विभागों के साथ एमओयू साइन किए हैं. अब चुनौती इन समझौतों पर अमल करने की है. इससे निपटने के लिए एक स्पेशल सेल का गठन किया गया है जिससे अब तक 402 निवेशकों से सीधा संपर्क किया है. इनमें से 98 निवेशकों ने जमीन के बारे में सहयोग चाहा है. 37 निवेशकों ने वित्त पोषण के लिए पार्टनर की जानकारी चाही है. मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से भी फॉलोअप करने के निर्देश दिए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2pYSetB
No comments:
Post a Comment