उत्तराखंड में सर्दी की आहट है और राजधानी देहरादून में सुबह-शाम हल्की ठंड हो गई है लेकिन बाबा केदार के धाम केदारनाथ में ओलावृष्टि ने ज़बरदस्त ठंड कर दी है. केदारनाथ में पिछले कुछ समय से रुक-रुककर ओलावृष्टि और हल्की बर्फवारी हो रही है. आज सुबह से ही केदारनाथ में रुक-रुक कर ओलावृष्टि होती रही. ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते पहले ही धाम में मौसम ठंडा हो गया था. लगातार ओलावृष्टि होने के चलते आज धाम में पारा गिरकर एक डिग्री तक पहुंच गया. लेकिन इससे शिवभक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई और यात्रा पूरे चरम पर रही. भारी ठंड के बावजूद कई श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को अब भी पहुंच रहे हैं. (सुनीत चौधरी की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NMBiQK
No comments:
Post a Comment